TN

TotaRam News

What's Hot

UP Special TET 2026 Notification जारी, 5 सितंबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

Table of Content

विशेष शिक्षकों (CWSN) के लिए आयोजित होगी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा — आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार

प्रयागराज / लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षकों (CWSN) के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन द्वारा उच्चतम न्यायालय में सिविल अपील संख्या-1385/2025 एवं पुनर्विचार याचिका डायरी संख्या-53434/2025 में पारित आदेश दिनांक 29 मई 2026 से बड़ी संख्या में शिक्षकों के प्रभावित होने के दृष्टिगत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों तथा विशेष शिक्षकों (CWSN) के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित किए जाने के संबंध में 02 सितंबर 2026 को निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-03/2026 के माध्यम से विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को पहले OTR पूर्ण करना होगा। इसके पश्चात ही वे विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। आयोग अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की कि आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन एवं उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें तथा निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही निर्धारित अवधि में अपना आवेदन प्रस्तुत करें।

Special TET 2026: 5 सितंबर से आवेदन, 3 नवंबर को परीक्षा

आयोग द्वारा 03 सितंबर 2026 को जारी विज्ञापन / विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण (OTR) एवं आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 05 सितंबर 2026 है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर 2026 होगी। विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 03 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आयोग अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा संबंधी प्रक्रिया को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जारी विज्ञापन एवं दिशा-निर्देशों का ही अनुसरण करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.