TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Table of Content

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं कथक केन्द्र, लखनऊ द्वारा सुविख्यात कथकाचार्य पं. लच्छू महाराज की स्मृति में दो दिवसीय पारम्परिक कथक नृत्य कार्यक्रम “नमन” परम्परा का आयोजन दिनांक 31 अगस्त और 01 सितम्बर, 2026 को किया गया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात (आई.ए.एस.) के रूप में आमंत्रित किया गया था। उद्घाटन सत्र में कथकाचार्य पं. लच्छू महाराज को पुष्पांजलि के उपरांत विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कथक नृत्यांगना प्रो. पूर्णिमा पाण्डे, आकाशवाणी केन्द्र लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना एस. पाण्डेय एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान की उपाध्यक्षा डॉ. मिथिलेश तिवारी का स्वागत अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत ने नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए बताया कि इस समारोह में भी महिला सशक्तिकरण को महत्व दिया गया है।

‘नमन’ की पहली शाम कथक के नाम

दो दिवसीय नमन कार्यक्रम की पहली संध्या पर सोमवार को लखनऊ स्थित कथक केन्द्र की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुई। नायिका प्रसंग की कथक प्रस्तुति में नायिका-भेद को खूबसूरती के साथ पेश किया गया। इसमें कलाकारों ने नायिका के विभिन्न भावों जैसे प्रेम, विरह, मान, प्रतीक्षा, मिलन को परिपक्वता के साथ पेश किया। इस प्रस्तुति का नृत्य निर्देशन नीता जोशी द्वारा किया गया था। इसमें सृष्टि प्रताप, अदिति जायसवाल, केसर सिंह, वैष्णवी अग्निहोत्री, मानवी वर्मा, स्वरा त्रिपाठी, अंशिका कटियार, दिविक्शा तिवारी, अगन्या कटियार, शिखा शाह, वंदना वर्मा, ईशनूर कौर, वारन्या मेहरोत्रा, नंदिनी श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया।

मीराबाई के लोकप्रिय भजन पायो जी मैंने राम रतन धन पायो पर मौसम, एकता कश्यप, सृष्टि पांडे, मौलिषा मिश्रा, साक्षी यादव, प्रिशा यादव, आद्रिजा और आद्विका अवस्थी ने मनोरम नृत्य किया। श्रुति शर्मा के निर्देशन में प्रस्तुत इस भजन में चक्कर, तिहाई और पदसंचालन के साथ भाव पक्ष भी सशक्त रहा। ‘कृष्ण नमन’ में कथक केंद्र की छात्राओं ने कृष्ण स्तुति, कवित्त, टुकड़े तिहाई, परन पेश कर प्रशंसा हासिल की। इस प्रस्तुति का नृत्य निर्देशन रजनी वर्मा ने किया था। इसमें पूजा, अवंतिका, आरती, आकृति, कनक, किंजल, हंसिका, अंशिका, पूनम, अक्षिता और कमलेश ने उत्साह के साथ भाग लिया। इन प्रस्तुतियों में संगीत निर्देशन एवं गायन का दायित्व कमलकांत ने अदा किया। इसके साथ ही तबला वादन डॉ. राजीव शुक्ला-शहनवाज खान, सारंगी वादन अर्चना, बांसुरी वादन दिगंत सैकिया और सितार वादन डॉ. नवीन मिश्रा ने किया।

ख्यात कथक कलाकारों ने बांधा समां

पुणे की लोकप्रिय कथक नृत्यांगना आभा औटी ने गणेश वंदना स्तुति “सिन्दूर वदना” के उपरांत गुरु परंपरा का अनुसरण करते हुए साढ़े सात मात्रा की विशेष रचना नील पेश कर वाहवाही अर्जित की। दोहे की परंपरा के तहत उन्होंने “सूर्य छिपे अदरी बदरी, अरु चन्द्र छिपे जो अमावश आए” को अत्यंत प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया। अंत में उन्होंने उत्तर प्रदेश की होली परंपरा को जीवंत करते हुए “देखो होरी के खिलैया” पेश किया तो प्रेक्षागृह तालियों से गूंज उठा। प्रयागराज की वरिष्ठ कथक नृत्यांगना उर्मिला शर्मा ने शिव वंदना “डमरू हर केर बाजे” के उपरांत कथक का पारंपरिक स्वरूप अत्यंत सुंदरता के साथ प्रस्तुत किया। अंत में उन्होंने महाराज बिंदादीन जी द्वारा रचित लोकप्रिय ठुमरी “डगर चलत देखो श्याम कर गहियाँ” पर सुंदर भाव पक्षों का प्रदर्शन कर प्रशंसा अर्जित की। उनके साथी कलाकार पं. पूरन मिश्रा, मंजीत कुमार, अनिल कुशवाहा, शुभंकर शर्मा उन्नति मिश्रा ने प्रस्तुति का आकर्षण बढ़ाया। अहमदाबाद के मौलिक शाह ने शिव स्तुति के उपरांत तीन ताल में पारंपरिक कथक किया। अंत में उन्होंने लोकप्रिय ठुमरी “पीत पटवारे ने मरोड़ डारी बहिया” पर सशक्त भावों का प्रदर्शन किया।

इस क्रम में मंगलवार आज 01 सितम्बर, 2026 को कथक केन्द्र, लखनऊ की प्रस्तुति से संध्या का आगाज हुआ। नीता जोशी के निर्देशन में गुरु कृपा की आकर्षक प्रस्तुति हुई। इसमें सृष्टि प्रताप, अदिति जायसवाल, केसर सिंह, वैष्णवी अग्निहोत्री, मानवी वर्मा, स्वरा त्रिपाठी, अंशिका कटियार, दिविक्शा तिवारी, अगन्या कटियार, शिखा शाह, वंदना वर्मा, ईशनूर कौर, वारन्या मेहरोत्रा, नंदिनी श्रीवास्तव, पृथा सिंह, सिद्धीक्षा पांडे, समृद्धि पुनिया, अरायना सिंह, ईशानी द्विवेदी ने भाग लिया।

रुचि खरे की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

इसके उपरांत लखनऊ की प्रतिष्ठित कथक गुरु एवं नृत्यांगना डॉ. रुचि खरे ने ध्रुपद अंग से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसकी रचना विश्वविख्यात कथक कलाकार पंडित राजेंद्र गंगानी ने की है। इसके बोल थे “शंकर अति प्रचंड, नाचत कर डमरू बाजे।” यह रचना राग मालकौंस में निबद्ध थी। इसके बाद परंपरागत कथक नृत्य के अंतर्गत प्राचीन बंदिशों जैसे ठाट, आमद, परन, तिश्न जाती में ज़रब, यति, गत निकास के अंतर्गत रुखसार और दुर्गा परन आदि की मनोहारी प्रस्तुतियां देखने को मिली। तृतीय प्रस्तुति अष्टपदी थी जिसके बोल थे “निरतत ढंग”। इस प्रस्तुति में डॉ. रुचि के साथ उनकी प्रतिभाशाली शिष्याओं वैभवी मिश्रा, वैभव लक्ष्मी, मिल्की गुप्ता, रुनझुन सिंह, अत्रांशी सिंह, श्वेता गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा, तनिष्का सक्सेना एवं गार्गी राजगंगा ने भी अपनी तैयारी का सुंदर प्रदर्शन किया। इस क्रम में डॉ. रुचि के निर्देशन में उनके शिष्यों द्वारा मत्त ताल अठारह मात्रा में पेश की गई। इसमें विलंबित एवं मध्य लय में कथक के बोल बंदिशों, लयकारी और नृत्य-सौंदर्य का मनोरम अनुभव दर्शकों ने किया।

अंत में उनके द्वारा अत्यंत लोकप्रिय एवं भावपूर्ण दादरा “कोयलिया मत कर पुकार।” पेश किया गया। बताते चले कि इस रचना को पद्मश्री बेगम अख्तर ने अपनी विशिष्ट गायकी से अमर कर दिया है। सहयोगी दल में गायन एवं संगीत निर्देशन का दायित्व मो.इलियास खान ने अदा किया। इस क्रम में तबले पर डॉ. राजीव शुक्ला, सारंगी पर जीशान अब्बास, बाँसुरी पर उदित राज शंकर, सितार पर शुभांकर शर्मा, सह-वाद्य पर उज्ज्वला शर्मा एवं पढ़ंत पर अनिर्वाण तालुकदार ने सहयोग किया।

इंदौर की डॉ. सुमित्रा हरमलकर ने सर्वप्रथम प्रथम देव गणेश की स्तुति की। तत्पश्चात ताल त्रिताल में ताल नर्तन प्रस्तुत किया जिसमें रायगढ़ घराने की विशिष्ट बंदिशो का समावेश किया गया था। अभिनय के अंतर्गत कृष्ण भक्त कवि सूरदास के पद से अपनी प्रस्तुति का समापन किया। तबले पर मृणाल नागर, गायन एवं हारमोनियम पर मन मटाई, सारंगी पर उस्ताद जीशान अब्बास और पढ़न्त आपकी शिष्या डॉ. योगिता मंडलिक ने प्रभावी संगत दी। इसके साथ ही पुणे के डॉ नंदकिशोर कपोते एवं मेरठ की प्रो. (डॉ.) भावना ग्रोवर की प्रस्तुतियों ने भी दर्शका दिल जीत लिया। सतरंगी छतरी और फूलों से सजे परिसर की सजावट भी देखते ही बनी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.