TN

TotaRam News

What's Hot

Firozabad Krishna Temples: जन्माष्टमी पर 5 कृष्ण धामों का होगा पर्यटन विकास, खर्च होंगे ₹7.26 करोड़

Table of Content

ब्रज की कृष्ण भक्ति का नया अध्याय लिखेगा फिरोजाबाद, धार्मिक स्थलों का होगा पर्यटन विकास

लखनऊ/ फिरोजाबाद। ब्रज की कृष्ण भक्ति और धार्मिक विरासत से जुड़े जनपद फिरोजाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विशेष आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण से जुड़े प्रमुख आस्था केंद्रों को पर्यटन की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल की जा रही है। जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण के लिए करीब 07 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। इन परियोजनाओं के माध्यम से धार्मिक स्थलों पर आवश्यक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और ये स्थल आकर्षक धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित होंगे।

नगला पीरिया से रामनगर तक पांच धार्मिक स्थलों का हो रहा विकास

फिरोजाबाद के ग्राम नगला पीरिया स्थित रामकृष्ण धाम मंदिर (गंगा सागर गरियारी) के पर्यटन विकास के लिए करीब 1.10 करोड़ रुपये की परियोजना पर कार्य कराया जा रहा है। नारखी ब्लॉक के ग्राम बड़ा गांव स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के लिए करीब 1.49 करोड़ रुपये, ग्राम असवाई स्थित ऐतिहासिक श्री राधाकृष्ण मंदिर के पर्यटन विकास के लिए करीब 1.35 करोड़ रुपये तथा ग्राम गौंछ स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए करीब 1.36 करोड़ रुपये की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। वहीं ग्राम रामनगर स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए करीब 1.96 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस प्रकार पांचों धार्मिक स्थलों के विकास पर कुल करीब 7.26 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

ब्रज की धार्मिक विरासत को नई पहचान दिलाना सरकार की प्राथमिकता : जयवीर सिंह

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसे पर्यटन से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ब्रज की पहचान भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उनसे जुड़ी समृद्ध परंपराओं से है और यह विरासत केवल प्रमुख तीर्थस्थलों तक सीमित नहीं है। फिरोजाबाद में कृष्ण भक्ति से जुड़े इन धार्मिक स्थलों का विकास इसी व्यापक विरासत को सामने लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इन स्थलों के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और फिरोजाबाद आने वाले पर्यटकों को ब्रज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े नए गंतव्यों का अनुभव प्राप्त होगा।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

पर्यटन विभाग की इन परियोजनाओं से मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों, परिवहन, खान-पान, हस्तशिल्प और अन्य सेवा क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित होने की संभावना है। विभाग का प्रयास है कि फिरोजाबाद में ब्रज की कृष्ण भक्ति से जुड़े इन धार्मिक स्थलों को विकसित कर उन्हें व्यापक पर्यटन मानचित्र पर स्थान दिलाया जाए और जनपद की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.