/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ-हरदोई में 1000 एकड़ पर बनेगा ‘पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क’, 1 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

Table of Content

1000 एकड़ पर PPP मॉडल से होगा विकास, मास्टर डेवलपर चयन हेतु संशोधित बिड अभिलेखों को मिली मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लखनऊ-हरदोई की सीमा पर 1000 एकड़ (404.69 हेक्टेयर) भूमि पर ‘पीएम मित्र मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र एवं परिधान पार्क’ के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। सरकार ने PPPAC और प्री-बिड बैठकों के सुझावों को शामिल करते हुए मास्टर डेवलपर के चयन हेतु संशोधित RFP-cum-RFQ और ड्राफ्ट कंसेशन एग्रीमेंट के अनुमोदन को मंजूरी दे दी है।

PM MITRA Park से 1 लाख रोजगार के अवसर, UP बनेगा टेक्सटाइल हब

प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5F विजन – फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन, फैशन से फॉरेन तक को साकार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश में पीएम मित्र पार्क मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हो रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश के वस्त्र उद्योग को नई वैश्विक पहचान मिलेगी। इस टेक्सटाइल पार्क की स्थापना से लगभग 1 लाख प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन होगा तथा आसपास के संपूर्ण क्षेत्र में औद्योगिक विकास, निवेश और व्यापार का बेहतरीन वातावरण तैयार होगा।

प्रमुख सचिव अनिल सागर ने बताया कि देश भर में सात मेगा वस्त्र एवं परिधान पार्क विकसित करने की योजना के तहत उत्तर प्रदेश में इस पार्क की स्थापना की जा रही है। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए ‘पीएम मित्र पार्क उत्तर प्रदेश लिमिटेड’ नाम से एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) का गठन किया जा चुका है। इस SPV में उत्तर प्रदेश सरकार की 51 प्रतिशत तथा भारत सरकार की 49 प्रतिशत अंशधारिता है।

राज्य सरकार पार्क हेतु 1,000 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के साथ प्रवेश द्वार तक सिक्स-लेन सड़क संपर्क, विद्युत एवं जलापूर्ति जैसी बाह्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास करेगी। भूमि को SPV को 99 वर्ष की लीज पर मात्र ₹1 प्रति एकड़ प्रतिवर्ष की दर से हस्तांतरित किया गया है। वहीं, भारत सरकार का वस्त्र मंत्रालय ग्रीनफील्ड पार्क परियोजना के तहत कुल लागत का 30 प्रतिशत (अधिकतम ₹500 करोड़) अनुदान प्रदान करेगा।

PM MITRA Park में विकसित होंगी विश्वस्तरीय औद्योगिक सुविधाएं

पार्क का विकास, विपणन, संचालन एवं रखरखाव सार्वजनिक-निजी सहभागिता (PPP) के आधार पर चयनित मास्टर डेवलपर द्वारा किया जाएगा। यह परियोजना ‘डिजाइन, निर्माण, वित्त-पोषण, संचालन और हस्तांतरण’ (DBPOT) मॉडल पर आधारित है, जिसे 50 वर्षों की रियायत अवधि के लिए मास्टर डेवलपर को सौंपा जाएगा।

मास्टर डेवलपर पार्क के भीतर आंतरिक सड़कें, विद्युत वितरण, जल एवं अपशिष्ट जल शोधन सुविधाएं, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज के साथ कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP with ZLD), कॉमन बॉयलर, रेडी-टू-यूज फैक्ट्री शेड्स, इन्क्यूबेशन सेंटर, वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स, श्रमिकों विशेषकर महिला श्रमिकों के लिए हॉस्टल व आवास, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा प्रशिक्षण एवं कौशल विकास केंद्र जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.