TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया BJP कार्यकर्ताओं में मारपीट: स्वागत कार्यक्रम में दो गुट भिड़े

Table of Content

लाठी-डंडों का VIDEO वायरल

संजय मिश्र।

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भाजपा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले।

घटना गौरी बाजार थाना क्षेत्र के खरोह चौराहे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जिले की सीमा पर भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सहसंयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान सलेमपुर क्षेत्र से जुड़े दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्वागत कार्यक्रम में लगाए गए झंडों के डंडों का भी मारपीट में इस्तेमाल किया गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। युवक किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाता दिखाई देता है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कर्मियों और मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जिस समय विवाद हुआ, उस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौके पर मौजूद थे। हालांकि, घटना को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से घटना और वायरल वीडियो की जांच किए जाने के बाद ही मारपीट की पूरी वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

UP Mission Shakti 2026: यूपी के 26 देवी मंदिरों में नवरात्रि कार्यक्रम, 78 स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

24 जिलों के देवी मंदिरों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा शारदीय नवरात्रि में देवी आराधना के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने और महिला कलाकारों को आगे बढ़ाने की पहल की गई है। मिशन शक्ति के तहत 17 से 19 अक्टूबर तक प्रदेश के 24 जिलों के...

UP Voter List 2027: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

12 नवम्बर को प्रकाशित होगी मसौदा मतदाता सूची, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.