TN

TotaRam News

What's Hot

27 अगस्त को देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, पीएम मोदी के साथ आयोजित होगा

Table of Content

प्रधानमंत्री उभरते युवा खिलाड़ियों के साथ खेल, युवा नेतृत्व और विकसित भारत पर संवाद करेंगे

डेस्क। राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे देश में 27 अगस्त को व्‍यापक युवा सहभागिता पहल, खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ आयोजित कर मनाया जाएगा। इसमें देश भर में 1,500 से अधिक स्थानों पर युवा, खिलाड़ी और शैक्षणिक संस्थान एक साथ जुडेंगे।

इस राष्ट्रव्यापी पहल द्वारा उभरते युवा खिलाड़ियों को भारत के खेल और युवा पारितंत्र के भविष्य पर अपने विचार, सुझाव और नवीन सोच साझा करने का सीधा मंच मिलेगा। कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी, भारतीय प्रबंध संस्‍थान-आईआईएम, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान -एनआईटी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्‍स, प्रमुख मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थान भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आभासी माध्‍यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन के उपरांत, सभी प्रतिभागी केंद्रों पर एक साथ कार्यक्रम आरंभ होगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं और जमीनी अनुभवों तथा नीति-निर्माण के बीच समन्‍वय सुदृढ़ बनाना है। युवा प्रतिभागी चार प्रमुख विषयों: खेल पारितंत्र मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार; वैज्ञानिक प्रतिभा पहचान और एथलीट विकास द्वारा 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं के पोषण; शासन में युवा नेतृत्व और भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को भविष्य उपयोगी कौशल, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण हेतु सशक्त बनाने के विषयों पर भाग लेंगे।

युवाओं से संवाद करेंगे दिग्गज खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि

इस पहल की प्रमुख विशेषता खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं का भारत के अग्रणी खिलाड़ियों और पदक विजेताओं के साथ परस्‍पर संवाद होगा। दीपा कर्माकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी, मीराबाई चानू और पीटी उषा जैसे प्रमुख खिलाड़ी और जाने-माने क्रिकेटर, युवाओं से जुड़ेंगे और अपने खेल सफर, चुनौतियों और अनुभव साझा करेंगे।

कार्यक्रम में खिलाडियों के अलावा सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और राज्यों के खेल मंत्री भी शामिल होंगे, जो युवाओं से संवाद करेंगे और चार निर्धारित विषयों पर उनके विचार और सुझाव सुनेंगे।

इस पहल में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज-प्रश्‍नोत्‍तरी कार्यक्रम भी शामिल होगा और युवा प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे एक दिवसीय कार्यक्रम के बाद भी युवाओं को निरंतर भागीदारी का अवसर मिलेगा।

खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस विचार को बल प्रदान करता है कि भारत के खेल जगत में बदलाव की मूल शक्ति युवाओं में निहित है। यह पहल, युवाओं की आकांक्षाओं, खेल अनुभवों और नीतिगत नजरिए को साझा मंच प्रदान कर देश में खेल और युवा विकास के भविष्य को आकार देने में युवाओं को सार्थक भूमिका प्रदान करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

उत्तर प्रदेश के 223 SC छात्रावासों के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर, असीम अरुण ने दिए निर्देश

विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.