TN

TotaRam News

What's Hot

इकाना स्टेडियम में काशी रुद्रास और लखनऊ फाल्कन्स के मुकाबले का टॉस कराया

Table of Content

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बेल बजाकर किया मैच का शुभारंभ

लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के अंतर्गत काशी रुद्रास एवं लखनऊ फाल्कन्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने टॉस कराया तथा बेल बजाकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर एवं गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित दोनों टीमों के कप्तान काशी रुद्रास के करन शर्मा एवं लखनऊ फाल्कन्स के भुवनेश्वर कुमार उपस्थित रहे।

यूपी टी-20 लीग से क्रिकेट प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

इस अवसर पर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यूपी टी-20 लीग उत्तर प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अनुभवी एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिलता है। इससे उनके खेल कौशल, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होती है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के विकास के लिए बेहतर खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण और प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है। यूपी टी-20 लीग जैसे आयोजन उत्तर प्रदेश में क्रिकेट सहित अन्य खेलों की मजबूत होती संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर, बेहतर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने की है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। उन्होंने काशी रुद्रास एवं लखनऊ फाल्कन्स के सभी खिलाड़ियों को शानदार मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार तालमेल देखने को मिल रहा है। इससे प्रदेश के उभरते क्रिकेटरों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

उत्तर प्रदेश के 223 SC छात्रावासों के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर, असीम अरुण ने दिए निर्देश

विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.