TN

TotaRam News

What's Hot

सर्किट हाउस सभागार प्रयागराज में आयोजित हुआ बेसिक शिक्षा विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह

Table of Content

योजना का उद्देश्य-हर बच्चे को पोषण, हर रसोइयां को सम्मान

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सर्किट हाउस के सभागार प्रयागराज में प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उपमुख्यमंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधिगणों के साथ दीप प्रज्ज्वलित व मां सरस्वती को नमन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने रसोईयों को अपने कर-कमलों से कैशलेस चिकित्सा कार्ड का प्रतीकात्मक कार्ड भी प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सर्किट हाउस सभागार में किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सरकार के द्वारा रसोईयों के 2000 से बढ़ाकर 3000 रूपये प्रतिमाह किए गए मानदेय के लिए रसोइयों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह खुशी का अवसर है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आप लोगो की मांगों को पूरा करने का कार्य सरकार के द्वारा किया गया है, आगे भी रसोईयों की और भी जो समस्यायें होगी, उनका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप लोग लाखों बच्चों को भोजन बनाकर खिलाती है। आप सभी मां के पवित्र दायित्व का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले आप लोगो का मानदेय 1000 रूपये था, हमारी सरकार के द्वारा पहले 2000 रूपये अब 3000 रूपये मानदेय किया गया है। इसके साथ ही साथ आप लोगो को 5 लाख रूपये तक की मुफ्त कैशलेस चिकित्सा की व्यवस्था भी सरकार के द्वारा प्रदान की गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। सरकार पात्रों को राशन, आवास, नल से जल, किसान सम्मान निधि, विधवा, वृद्धा पेशन, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य योजनाओं से सबको समान भाव से उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग मिड डे मिल को साफ-सफाई के साथ बनाये।

रसोइयां-योजना की आधारशिला’

इस महाअभियान के सफल संचालन की सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तंभ हमारी रसोइयां बहनें हैं। स्थानीय निवासियों को रसोइयां के रूप में चयन कर प्रतिदिन बच्चों के लिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। रसोइयां केवल भोजन पकाने वाली कर्मचारी नहीं, बल्कि विद्यालयी पोषण व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का मुख्य आधार हैं।

महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण’

रसोइयों के रूप में स्थानीय महिलाओं को रोजगार व आय का अवसर देकर सरकार ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। रसोइयां द्वारा अपनी निगरानी में अपने ही परिवार व गांव के बच्चों को भोजन कराया जा रहा है, जो उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

सामाजिक समरसता और समानता की प्रतीक’

रसोइयां द्वारा सभी वर्गों के बच्चों को एक साथ, एक पंक्ति में भोजन कराया जाता है। इससे विद्यालय में समानता, सहयोग एवं सामाजिक समरसता की भावना विकसित होती है। यह सामाजिक समानता का जीवंत उदाहरण है और विद्यालयी उपस्थिति एवं पोषण में इसका बड़ा योगदान है।

डबल इंजन सरकार की ऐतिहासिक सौगात-5 लाख तक निःशुल्क इलाज’

एक रसोइयां अपना पूरा जीवन अपने दायित्वों के निर्वहन में लगा देती हैं, लेकिन जब वही रसोइयां या उनका परिवार बीमारी के संकट से घिरता है तो उनके हाथ कांपने नहीं चाहिए। इसी संवेदना को समझते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है। राज्य की 3.72 लाख रसोइयों एवं उनके आश्रितों’ को कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा का उपहार दिया गया है। इसके अन्तर्गत आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर ’प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना से अकेले ’प्रयागराज जनपद में 9 हजार से अधिक रसोइयों’ एवं उनके परिवारों को लाभ मिलेगा। हर बच्चे तक सुविधा, हर रसोइयां तक सुरक्षा-यही सुशासन का संकल्प है।’

इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि रसोइया विद्यालय संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, उनका योगदान प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि रसोइयों को कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, विधायक शहर उत्तर हर्षवर्धन वाजपेयी, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.