एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 व जोन-4 की टीम ने की कार्रवाई
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को काकोरी, बीकेटी व सैरपुर थानाक्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान वैष्णो सिटी, साईं माही सिटी समेत 09 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3 व जोन-4 की टीम ने यह कार्रवाई की।
प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी मान सिंह ने बताया कि काकोरी के ग्राम-शिवरी में अभियान चलाया गया। इस दौरान अजय यादव, गुड्डू द्विवेदी व अन्य द्वारा लगभग 35 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही वैष्णो सिटी, साईं माही सिटी समेत 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि बी0केटी0 व सैरपुर थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान यशवीर राजपूत, संजय कुमार, विपिन यादव, सुनील यादव, जगमोहन यादव व अन्य द्वारा लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी। जिसमें निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर अनाधिकृत रूप से किये गये निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया।
