TN

TotaRam News

What's Hot

राम मोहन नायडू ने मैसूर में आयोजित नागर विमानन सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

Table of Content

‘उड़ान’ और पायलट प्रशिक्षण पर चर्चा

डेस्क। नागर विमानन मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक आज कर्नाटक के मैसूर में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने की। इस अवसर पर नागर विमानन तथा सहकारिता राज्यमंत्री श्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद थे।

बैठक में सांसद गोपाल जी ठाकुर (दरभंगा, बिहार); अनूप संजय धोत्रे (अकोला, महाराष्ट्र); सयानी घोष (जादवपुर, पश्चिम बंगाल); कामाख्या प्रसाद तासा (काजीरंगा, असम); डॉ. एम. धनपाल (राज्यसभा, तमिलनाडु) और रामराव सखाराम वाडकुटे (राज्यसभा, महाराष्ट्र) के साथ-साथ मैसूर के सांसद यदुवीर चामराजा वाडियार भी शामिल हुए।

मैसूर में UDAN के अगले चरण और विमानन सुधारों पर मंथन

नागर विमानन मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति ने केन्द्रीय मंत्री राम मोहन नायडू की अध्यक्षता में 2017 के बाद पहली बार दिल्ली से बाहर बैठक की। यह बैठक चर्चाओं को अलग-अलग क्षेत्रों के करीब ले जाने के सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाती है। मैसूर में हुई आज की बैठक में समिति ने ‘उड़ान’ योजना के अगले चरण, फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (एफटीओ) के इकोसिस्टम में सुधार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (आईजीआरयूए) में बदलाव पर चर्चा की।

समिति को संबोधित करते हुए, श्री राम मोहन नायडू ने कहा कि भारत में विमानन सेक्टर का विकास अब प्रमुख शहरों तथा हवाई अड्डों के निर्माण से परे जाकर और आगे बढ़ रहा है। “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘उड़ान’ योजना से संबंधित विजन से प्रेरित होकर, विमानन सेक्टर अब क्षेत्रीय विकास और समावेशी आर्थिक प्रगति का एक अहम जरिया बन रहा है। इससे किसानों, निर्यातकों, कारोबारियों और आम लोगों को लाभ हो रहा है। साथ ही, भारत ड्रोन और ईवीटोल जैसी तकनीकों के जरिए विमानन से संबंधित नवाचारों के अगले चरण की अगुवाई कर रहा है तथा एमआरओ व एयर कार्गो जैसे सेक्टर में भी सुधारों को आगे बढ़ा रहा है।”

UDAN के अगले चरण और FTO सुधारों पर जोर

‘उड़ान’ से आए बदलावों का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “पिछले दस वर्षों में, हमने हवाई अड्डों के विकास और एयरलाइंस के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वायबिलिटी गैप फंडिंग) में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अब हम ‘उड़ान’ के अगले चरण के तहत 28,840 करोड़ रुपये की अभूतपूर्व राशि मंजूर करके इस लक्ष्य को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं।” समिति को सुरक्षा एवं प्रशिक्षण के ऊंचे मानकों को बनाए रखते हुए प्रशिक्षित पायलटों की उपलब्धता बढ़ाने हेतु एफटीओ इकोसिस्टम में किए गए सुधारों के बारे में भी जानकारी दी गई।

एफटीओ इकोसिस्टम 2020 में 32 एफटीओ से बढ़कर 2026 में 41 एफटीओ का हो गया है, जबकि फ्लाइंग बेस 32 से बढ़कर 63 हो गए हैं। केन्द्रीय मंत्री राम मोहन नायडू के निर्देशों के तहत शुरू किए गए एफटीओ रैंकिंग फ्रेमवर्क ने एफटीओ की जवाबदेही को पारदर्शी बनाया है, जिससे युवाओं को अपने पायलट करियर की शुरुआत में सही जानकारी के साथ निर्णय लेने में मदद मिली है।

विमानन सेक्टर में अवसरों का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “भारतीय एयरलाइंस ने दुनिया में कहीं भी पहले कभी न देखे गए पैमाने पर विमानों के ऑर्डर दिए हैं। लेकिन विमानों के ऑर्डर कहानी का सिर्फ एक हिस्सा हैं। इन विमानों को उड़ाने के लिए कुशल और सुरक्षा के प्रति जागरूक श्रमशक्ति की जरूरत होगी। हम भारत के विमानन सेक्टर की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बाहर से श्रमशक्ति नहीं मंगाना चाहते। हम उस श्रमशक्ति को यहीं भारत में ही प्रशिक्षित करना चाहते हैं।”

समिति ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (आईजीआरयूए) में आए बदलावों पर भी चर्चा की। इसमें विमानों के उपयोग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। हर विमान वार्षिक रूप से औसतन 1,765 घंटे उड़ान भर रहा है, जो लगभग 1,500 घंटे के वैश्विक मानक से अधिक है। दो दशकों से अधिक समय तक निरंतर घाटे में रहने के बाद, इस संस्थान ने पहली बार बजट सरप्लस हासिल किया है।

नागर विमानन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, डीजीसीए के महानिदेशक वीर विक्रम यादव, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार, बीसीएएस के महानिदेशक राजेश निर्वाण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी सांसदों को जानकारी देने के लिए मौजूद थे। केन्द्रीय मंत्री ने सदस्यों के बहुमूल्य सुझावों की सराहना की और भरोसा दिलाया कि नागर विमानन सेक्टर के निरंतर विकास एवं प्रगति के लिए विभिन्न पहलों को आगे बढ़ाते समय इन सुझावों पर उचित रूप से विचार किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.