TN

TotaRam News

What's Hot

खाद, बीज और कीटनाशक में ओवर रेटिंग तथा टैगिंग कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कृषि मंत्री

Table of Content

अनुसंधान एवं प्रजाति विकास में अपेक्षित कार्य न होने पर उपकार के कार्यों पर जताई नाराजगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में बुधवार को कृषि भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के कार्यों की समीक्षा, खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों के साथ कृषि आदान व्यापार की समस्याओं पर बैठक, डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के “इनोवेशन हब यूपी” तथा उत्तर प्रदेश को ग्लोबल एग्री हब बनाए जाने के संबंध में “यूपी कृषि महाकुंभ-2026” के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) को विगत वर्ष आवंटित बजट के उपभोग तथा प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधान तथा फसलों की नई प्रजातियों के विकास में अपेक्षित परिणाम न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।

प्रदेश के किसानों को सुगमता से खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापारियों के साथ कृषि आदान व्यापार की व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कृषि मंत्री ने व्यापारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि किसानों के साथ ओवर रेटिंग और टैगिंग जैसी गतिविधियां किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापार में आ रही व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं का सरकार द्वारा शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के “इनोवेशन हब यूपी” के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में बनाई जाने वाली प्रत्येक योजना का वास्तविक लाभ सीधे किसानों तक पहुंचना अनिवार्य है। उन्होंने इस प्रस्तुतीकरण की पुनः गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र, विशेष सचिव कृषि लाल बहादुर यादव, महानिदेशक उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद संजय सिंह, निदेशक कृषि टीएम त्रिपाठी सहित कृषि विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.