TN

TotaRam News

What's Hot

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

Table of Content

LDA करेगा संग्रहालय का संचालन, एलडीए उपाध्यक्ष ने जारी किये आदेश

लखनऊ। सीजी सिटी में अर्बन वेट लैंड के पास बना नौसेना का शौर्य संग्रहालय 15 अगस्त 2026 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण संग्रहालय का संचालन करेगा। शुरूआत के 02 सप्ताह तक लोगों के लिए निःशुल्क प्रवेश की सुविधा रहेगी। इसके बाद बच्चों के लिए 25 रूपये व व्यस्कों के लिए 50 रूपये प्रति व्यक्ति टिकट लगेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर नागरिकों के लिए संग्रहालय खोलने के आदेश जारी कर दिये हैं।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 मई, 2026 को संग्रहालय का लोकार्पण किया था। अब लखनऊ विकास प्राधिकरण इसका संचालन व अनुरक्षण करेगा। आजादी के इस महापर्व के अवसर पर शनिवार से संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। अगले 02 सप्ताह तक संग्रहालय में टिकट नहीं लगेगा और यहां घूमने आने वाले लोगों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। इसके बाद व्यस्कों के लिए 50 रूपये व बच्चों के लिए 25 रूपये प्रवेश शुल्क लागू होगा। संग्रहालय सुबह 10ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक खुलेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि 15 अगस्त को 03 यूपी नेवल यूनिट यहां ध्वजारोहण करेगी।

समुद्री गश्ती विमान देगा रोमांच

नौसेना शौर्य संग्रहालय में टीयू-142 समुद्री गश्ती विमान स्थापित किया गया है, जो अपनी खूबियों और सेना के अप्रतिम शौर्य का साक्षात्कार कराएगा। यहां लोग भारतीय नौसेना के विशेष पोत आइएनएस गोमती का पूरा ब्योरा जान सकेंगे। साथ ही पोत के लिए उपयोगी रहे कैपस्टन ड्रम का दीदार करेंगे। इसके अलावा सीईटी 53 एम पनडुब्बी अवरोधक लोगों को आकर्षित करेगी। इसके पास में ही आसमान में निशाना साधती एके-726 मीडियम रेंज तोप लोगों को रोमांच से भर देगी।

टारपीडो, लांचर होंगे विशेष आकर्षण

संग्रहालय में आइएनएस गोमती का मुख्य मस्तूल व अग्र मस्तूल भी है। पी-21 पोत अवरोधक मिसाइल जेट विमान की तरह नजर आती है। वहीं, अवरोधक मिसाइल कंटेनर, ट्रिपल टारपीडो लांचर व एके 230 तोप प्रणाली नौसेना की भव्यता व क्षमता का बखान करती है। इस ओपन एयर संग्रहालय में आने वाले दर्शकों को वास्तविक नौसैनिक यंत्र दिखाई देंगे, जिसमें से कई भारतीय नौसेना पोत गोमती से संबंधित हैं।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नौसेना शौर्य संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। यह गौरवशाली परिसर लखनऊ समेत प्रदेश के लोगों को नौसेना के शौर्य से परिचित कराएगा। संग्रहालय में लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही रेस्टोरेंट/कैफेटेरिया भी संचालित किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.