TN

TotaRam News

What's Hot

एलडीएः स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 407 परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास

Table of Content

LDA ने शारदा नगर विस्तार एवं बसंतकुंज योजना में आवंटित किये भवन

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर अल्प आय वर्ग के 407 परिवारों को उनका अपना आशियाना दिया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी सभागार में लॉटरी के माध्यम से आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किये गये। इस दौरान आवेदकों की उपस्थिति में उन्हीं के हाथों से ही लकी ड्रा की पर्चियां निकलवायी गयीं। इस पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

एलडीए के अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि शारदा नगर विस्तार योजना में रिक्त 207 प्रधानमंत्री आवासों के लिए कुल 4,553 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें से 2,367 पात्र आवेदकों के मध्य भवनों की लॉटरी करायी गयी। इसी तरह बसंतकुंज योजना के सेक्टर-एन में रिक्त 200 प्रधानमंत्री आवासों के लिए 2,704 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें से 1,514 पात्र आवेदकों के मध्य भवनों का लकी ड्रा निकाला गया। सुबह 11ः00 बजे शुरू हुयी लॉटरी शाम 7ः00 बजे सम्पन्न हुयी, जिसमें सफलतापूर्वक 407 आवेकदों के मध्य भवनों का आवंटन कर दिया गया। इस दौरान सभागार में उपस्थित सभी आवेदकों ने एलडीए द्वारा लॉटरी में बरती गयी पारदर्शी प्रक्रिया की खूब सराहना की।

अपर सचिव ने बताया कि जल्द ही सभी लाभार्थियों को आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसमें जो लाभार्थी भवन की कुल धनराशि का 25 प्रतिशत भुगतान कर देंगें, उन्हें अनुबंध के तहत भवन का कब्जा भी प्रदान कर दिया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.