TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय कर होगी कार्रवाई—सुरेश कुमार खन्ना

Table of Content

जोन-3 और जोन-4 के चार वार्डों का प्रभारी मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, नालियों की सफाई पर जताई कड़ी नाराजगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार प्रातः नगर निगम के जोन-3 एवं जोन-4 के चार वार्डों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं नागरिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी। प्रभारी मंत्री ने जोन-3 के अयोध्या दास प्रथम, अयोध्या दास द्वितीय एवं फैजुल्लागंज द्वितीय तथा जोन-4 के गोमती नगर वार्ड का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर झाड़ू एवं सामान्य सफाई की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर मिली, लेकिन नालियों की सफाई में गंभीर लापरवाही मिलने पर प्रभारी मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

मंत्री ने विभिन्न स्थानों पर नालियों का स्वयं निरीक्षण किया और उनमें जमा गंदगी एवं सफाई की खराब स्थिति देखकर संबंधित अधिकारियों एवं सफाई व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार लोगों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल सड़कों पर झाड़ू लगाकर सफाई व्यवस्था की औपचारिकता पूरी नहीं की जा सकती। शहर की वास्तविक स्वच्छता के लिए सड़कों के साथ-साथ नालियों की नियमित और गुणवत्तापूर्ण सफाई भी अनिवार्य है। उन्होंने नालियों की सफाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

जोन-3 में सफाई कार्य कर रही कंपनी ‘लायन एनवायरो’ के कार्यों में लापरवाही मिलने पर प्रभारी मंत्री ने कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सफाई व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों के कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। सरकारी धन खर्च होने के बावजूद यदि धरातल पर अपेक्षित परिणाम नहीं दिखाई देते हैं तो संबंधित संस्था और जिम्मेदार कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जोन-4 के गोमती नगर वार्ड के निरीक्षण के दौरान भी नालियों की सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर श्री खन्ना ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित एसएफआई एवं सुपरवाइजर का पांच-पांच दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। हालांकि क्षेत्र में सड़कों पर झाड़ू एवं साफ-सफाई की स्थिति बेहतर पाए जाने पर उन्होंने वार्ड मेंबरों से कहा कि वे इसी सक्रियता को और बढ़ाएं तथा अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को आदर्श बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें।

स्मार्ट सिटी लखनऊ में सफाई और नागरिक सुविधाओं पर मंत्री ने मांगी जवाबदेही

प्रभारी मंत्री ने कहा कि “लखनऊ स्मार्ट सिटी है तो इसकी स्वच्छता, सड़कें, गलियां और नागरिक सुविधाएं भी स्मार्ट दिखाई देनी चाहिए। प्रदेश की राजधानी होने के कारण लखनऊ प्रदेश के अन्य शहरों के लिए रोल मॉडल है। यहां की व्यवस्थाओं का प्रभाव पूरे प्रदेश में जाता है, इसलिए स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के स्तर पर किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जा सकती।”

निरीक्षण के दौरान गलियों में अव्यवस्थित ढंग से लटक रहे बिजली के तारों पर भी मंत्री ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस समस्या का व्यवस्थित एवं सुरक्षित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी की गलियों में साफ-सफाई के साथ बिजली के तार, नालियां तथा अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं भी सुव्यवस्थित होनी चाहिए, जिससे नागरिकों को बेहतर वातावरण मिलने के साथ शहर की छवि भी स्मार्ट सिटी के स्वरूप के अनुरूप दिखाई दे।

मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रत्येक माह कुछ वार्डों का स्वयं निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक स्थिति देखी जाए और आम नागरिकों को भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाए। स्वच्छ लखनऊ केवल नगर निगम अथवा सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, इसमें नागरिकों की सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को तत्काल दूर कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि अगली बार उन्हीं स्थानों पर ऐसी कमियां दोबारा न मिलें।

प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि राजधानी की स्वच्छता व्यवस्था में जवाबदेही और परिणाम दोनों दिखाई देने चाहिए। अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, लेकिन लापरवाही करने वालों की जिम्मेदारी भी तय होगी। निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के सुनील कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.