TN

TotaRam News

What's Hot

रायबरेली में साकार हो रही अवध केसरी राणा बेनी माधव बक्श सिंह की विरासत, अंतिम चरण में पहुंचा स्मारक परिसर

Table of Content

राणा बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक का प्रथम चरण इसी माह हो जाएगा तैयार

लखनऊ। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अवध केसरी राणा बेनी माधव बक्श सिंह के अद्वितीय साहस और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए रायबरेली के सलोन में विकसित किया जा रहा भव्य स्मारक परिसर अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। सभागार, पुस्तकालय, गेस्ट हाउस, एम्फीथिएटर और आधुनिक लाइट एंड साउंड व्यवस्था से सुसज्जित यह परिसर न केवल स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जीवंत करेगा, बल्कि क्षेत्र में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को भी नई पहचान देगा।

1857 के महानायक की गौरवगाथा को विश्व पटल तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा यह परिसर : जयवीर सिंह

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि, इस परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत अवध केसरी राणा बेनी माधव बक्श सिंह की स्मृति में सभागार और पुस्तकालय का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इस चरण के लिए 20.09 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है और निर्माण कार्य अबतक 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। भवन का मुख्य ढांचा तैयार हो गया है, जबकि पुट्टी, पेंट, फॉल्स सीलिंग, वॉल पैनलिंग और पोर्च सहित अंतिम फिनिशिंग का कार्य तेजी से चल रहा है, जो इसी माह पूरा हो जाएगा।

परियोजना के द्वितीय चरण में स्मारक परिसर का और विस्तार किया जा रहा है। इस चरण के लिए 12 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है और निर्माण कार्य 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है। रिटेनिंग वॉल और बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा हो गया है। गेस्ट हाउस के भूतल की स्लैब और प्रथम तल की शटरिंग का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा फाउंडेशन, ईएसएस एवं फायर रूम का निर्माण पूरा हो गया है, जबकि एम्फीथिएटर और अन्य संरचनाओं का निर्माण तथा फिनिशिंग का कार्य तेजी से जारी है।

स्मारक परिसर को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लाइट एंड साउंड आधारित आंतरिक विकास कार्य भी किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए 4 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है और अब तक 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आधुनिक प्रकाश एवं ध्वनि तकनीक के माध्यम से राणा बेनी माधव बक्श सिंह के शौर्य, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे आगंतुकों को इतिहास का जीवंत अनुभव मिल सकेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अवध केसरी राणा बेनी माधव बक्श सिंह रायबरेली के जगतपुर स्थित शंकरपुर रियासत के शासक और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारी नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अवध के तालुकेदारों और जमींदारों को एकजुट कर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध सशक्त संघर्ष छेड़ा। जुलाई 1857 तक वे अवध के सबसे बड़े क्रांतिकारी नेता बन चुके थे। 28 जून 1857 को बाराबंकी के नवाबगंज में उन्होंने अंग्रेजी सेना को करारी शिकस्त दी और चिनहट की ऐतिहासिक लड़ाई में भी अपनी वीरता का परिचय दिया। नवंबर 1858 में गोविंदपुर भीरा में लगभग 10 हजार सैनिकों के साथ अंग्रेजों पर धावा बोलकर उन्होंने एक और महत्वपूर्ण विजय हासिल की। राणा बेनी माधव बक्श सिंह ने राष्ट्रभक्ति, साहस और बलिदान की ऐसी मिसाल कायम की, जिसकी गूंज आज भी “अवध मां राना भयो मर्दाना” जैसे लोकगीतों में सुनाई देती है।

उन्होंने बताया रायबरेली के सलोन में विकसित हो रहा अवध केसरी राणा बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक परिसर उनकी इसी अमर विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। सभागार, पुस्तकालय, एम्फीथिएटर, आधुनिक लाइट एंड साउंड शो और अन्य सांस्कृतिक सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर न केवल 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जीवंत करेगा, बल्कि युवाओं को राष्ट्रभक्ति और बलिदान की प्रेरणा भी देगा। साथ ही यह परियोजना रायबरेली को सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विरासत पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.