TN

TotaRam News

What's Hot

आयुष मंत्रालय में राजभाषा हिंदी के प्रयोग और जनसंपर्क को और सुदृढ़ करने पर जोर

Table of Content

आयुष मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की तीसरी बैठक नई दिल्ली में आयोजित

नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की तीसरी बैठक आज कर्तव्य भवन-I, नई दिल्ली में आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में सांसद राहुल सिंह लोधी और ज्ञानेश्वर पाटिल तथा आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा सहित समिति के सदस्य और मंत्रालय एवं उसके अधीनस्थ संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतापराव जाधव ने कहा कि हिंदी सलाहकार समिति केवल एक औपचारिक समिति नहीं है, बल्कि यह मंत्रालय में राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार को सुदृढ़ करने तथा हिंदी को जनकल्याण और जनसंचार का प्रभावी माध्यम बनाने का महत्वपूर्ण मंच है।

हिंदी को सुशासन और जनसंपर्क का माध्यम बनाने पर जोर

उन्होंने कहा कि देश ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और उनके व्यापक प्रयोग पर विशेष बल दिया है। प्रतापराव जाधव ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रधानमंत्री द्वारा हिंदी के निरंतर प्रयोग से वैश्विक स्तर पर हिंदी के प्रति सम्मान और स्वीकार्यता को नई ऊंचाई मिली है।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि उनके कार्यालय में अधिक से अधिक आधिकारिक कार्य हिंदी में किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे हिंदी में कार्य करने को केवल औपचारिक या संवैधानिक दायित्व न मानें, बल्कि इसे सुशासन, पारदर्शिता और प्रभावी जनसंपर्क का माध्यम बनाते हुए अपने दैनिक कार्यों का हिस्सा बनाएं।

भारतीय भाषाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतापराव जाधव ने कहा कि आयुष भारत की समृद्ध और प्राचीन ज्ञान परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है। आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा तथा होम्योपैथी जैसी आयुष चिकित्सा पद्धतियां देश के साथ-साथ विश्वभर में निरंतर लोकप्रिय हो रही हैं।

हिंदी को बढ़ावा और ‘अप्रतिम आयुष’ का विमोचन

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने मंत्रालय में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि आधिकारिक कार्य, पत्राचार, प्रकाशन, वेबसाइट, सोशल मीडिया और जनसंपर्क गतिविधियों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किए जाने की जानकारी भी दी।

बैठक में आयुष संबंधी ज्ञान, अनुसंधान, वैज्ञानिक साहित्य, जनकल्याणकारी योजनाओं और मंत्रालय की उपलब्धियों को हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में व्यापक रूप से उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। इस दिशा में भारतीय भाषाओं के माध्यम से आयुष की जानकारी को अधिक सुलभ बनाकर इसकी पहुंच को जनसामान्य तक और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान मंत्रालय की हिंदी गृह पत्रिका ‘अप्रतिम आयुष’ का भी विमोचन किया गया। आयुष मंत्रालय के राजभाषा विभाग की उपनिदेशक पूर्णिमा बोस ने सभी का स्वागत किया। सहायक निदेशक डॉ. प्रकाश कुमार ने बैठक का संचालन किया। बैठक में गैर-सरकारी सदस्य मार्कण्डेय राय, थिनलेस दोरजे, सुनील मेहरू, रम्या कृष्ण कनापार्थी एवं हेमचंद्र वैद्य भी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.