TN

TotaRam News

What's Hot

ग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो (IBET एक्सपो 2026) का भव्य शुभारंभ

Table of Content

पीएम सूर्य घर, CBG उत्पादन और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम :ऊर्जा मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा, बायोएनर्जी, निवेश और नवाचार को नई गति देने वाले इंडिया बायोएनर्जी & टेक एक्सपो (IBET Expo)-2026 का आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इस अवसर पर देश-विदेश से आए विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी के क्षेत्र में देश का सबसे अग्रणी राज्य बताया।

अपने संबोधन में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है, CBG प्रोडक्शन में भी प्रदेश प्रथम स्थान पर है और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश आज पीसफुल स्टेट के रूप में प्रथम स्थान पर है और बिजनेस फ्रेंडली स्टेट के रूप में भी सबसे ऊपर है।

ए.के. शर्मा ने देश-विदेश के सभी निवेशकों और स्टेकहोल्डर्स का उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आह्वान करते हुए कहा कि ‘‘आप आइए और उत्तर प्रदेश में कहीं भी अपने प्लांट लगाइए। आज आपसे कोई भी उत्तर प्रदेश में गुंडा टैक्स नहीं मांगता।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निवेश के अनुकूल वातावरण के कारण उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।

उत्तर प्रदेश में बायोएनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बायोएनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था, गन्ना उत्पादन, कृषि अवशेष, जैविक अपशिष्ट और नगरीय ठोस कचरा बायोएनर्जी उत्पादन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराते हैं। इन संसाधनों का वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपयोग कर प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए नए अवसर सृजित कर सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ, हरित और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में नई ऊर्जा तकनीकों को प्रोत्साहन मिले, बड़े पैमाने पर निवेश आए, रोजगार के नए अवसर पैदा हों और पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक विकास को गति मिले।

कचरे से ऊर्जा और रोजगार का सृजन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि कचरे को समस्या के रूप में नहीं, बल्कि ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर के रूप में देखा जाए। CBG, बायोगैस, बायोमास और वेस्ट-टू-एनर्जी जैसी तकनीकें न केवल स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करा सकती हैं, बल्कि कचरा प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को भी मजबूती प्रदान कर सकती हैं।उन्होंने कहा कि बायोएनर्जी के क्षेत्र में निवेश से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों के कृषि अवशेषों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। इससे किसानों की अतिरिक्त आय, स्थानीय स्तर पर रोजगार और प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

निवेश और नई तकनीक के लिए उत्तर प्रदेश में व्यापक अवसर

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि IBET Expo जैसे अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के सामने अपनी संभावनाओं को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। प्रदेश सरकार निवेश, तकनीक, नवाचार और उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का लक्ष्य केवल ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि नई ऊर्जा तकनीक, निवेश और नवाचार के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनना है। बायोएनर्जी के क्षेत्र में आने वाले निवेश से प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

IBET Expo-2026 से सहयोग और निवेश की नई संभावनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) आशीष गोयल ने भी अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से बायोएनर्जी के क्षेत्र में आगे आने और प्रदेश में उपलब्ध निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि IBET Expo-2026 का आयोजन 11 से 13 अगस्त 2026 तक ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। यह अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन देश-विदेश के निवेशकों, विशेषज्ञों, तकनीकी संस्थानों और उद्योग जगत को एक मंच पर लाकर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में बायोएनर्जी के क्षेत्र में सहयोग और निवेश की नई संभावनाओं को मजबूत कर रहा है।

150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कंपनियों ने लगाई प्रदर्शनी

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने फीता काटकर 150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का शुभारंभ एवं अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदर्शित बायोएनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा, नई तकनीक और नवाचार से जुड़े उत्पादों एवं समाधानों की जानकारी ली।इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने ‘भारत बायो एनर्जी कंपास’ नाम से वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। यह पहल बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े निवेशकों, उद्योगों, विशेषज्ञों और अन्य स्टेकहोल्डर्स को एक मंच पर जानकारी एवं अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

IBET Expo-2026 उत्तर प्रदेश की कृषि शक्ति, जैविक संसाधनों और ऊर्जा संभावनाओं को आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। इससे प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों की अतिरिक्त आय, ग्रामीण रोजगार, उद्यमिता और आर्थिक विकास के नए अवसरों को गति मिलने की उम्मीद है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.