TN

TotaRam News

What's Hot

470 शिकायतकर्ताओं को बैंक खाते का शपथ-पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश

Table of Content

वसूली गई रकम जल्द खातों में होगी ट्रांसफर

लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (उ.प्र. रेरा) ने 470 शिकायतकर्ताओं से उनके अद्यतन बैंक खाते का विवरण उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि प्रामोटरों से वसूल की गई धनराशि संबंधित शिकायतकर्ताओं के बैंक खातों में शीघ्र अंतरित की जा सके। प्राधिकरण ने कहा है कि बैंक खाते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण कई मामलों में वसूल की गई धनराशि का भुगतान शिकायतकर्ताओं को नहीं किया जा पा रहा है।

उ.प्र. रेरा के अनुसार, कुल 470 शिकायतों में संबंधित शिकायतकर्ताओं द्वारा अभी तक अपने अद्यतन बैंक खाते का विवरण शपथ-पत्र के माध्यम से उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके चलते प्रामोटरों से वसूल की गई धनराशि को संबंधित शिकायतकर्ताओं के बैंक खातों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया लंबित है। प्राधिकरण ने बताया कि इस संबंध में संबंधित शिकायतकर्ताओं को उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर कई बार सूचना भी भेजी जा चुकी है, ताकि वे आवश्यक बैंक विवरण जल्द उपलब्ध करा सकें।

प्राधिकरण ने ऐसे सभी शिकायतकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने अद्यतन बैंक खाते का सही और पूर्ण विवरण ₹10 के स्टाम्प पेपर पर नोटरीकृत शपथ-पत्र के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराएं। शिकायतकर्ता यह शपथ-पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं अथवा स्वयं संबंधित उ.प्र. रेरा कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शपथ-पत्र में दिया गया बैंक खाता विवरण अद्यतन और सही होना चाहिए, ताकि धनराशि के अंतरण में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

वसूली की रकम के लिए जल्द जमा करें शपथ-पत्र

उ.प्र. रेरा ने शिकायतकर्ताओं के लिए कार्यालय के संबंध में भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों से संबंधित शिकायतकर्ताओं को अपना नोटरीकृत शपथ-पत्र उ.प्र. रेरा के गौतमबुद्ध नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। वहीं, एनसीआर के बाहर के अन्य जिलों से संबंधित शिकायतकर्ताओं को अपना शपथ-पत्र उ.प्र. रेरा के लखनऊ स्थित कार्यालय में तत्काल जमा करना होगा।

प्राधिकरण ने कहा है कि शिकायतकर्ताओं द्वारा बैंक खाते का अद्यतन विवरण उपलब्ध कराए जाने के बाद वसूल की गई धनराशि को उनके खातों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसलिए संबंधित शिकायतकर्ताओं से अपील की गई है कि वे इस कार्य में अनावश्यक विलंब न करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना शपथ-पत्र जल्द से जल्द संबंधित कार्यालय में जमा कराएं।

उ.प्र. रेरा ने सभी संबंधित शिकायतकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बैंक खाते का सही, सक्रिय और अद्यतन विवरण उपलब्ध कराएं, जिससे प्रामोटरों से वसूल की गई धनराशि के अंतरण की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके और पात्र शिकायतकर्ताओं को उनकी धनराशि प्राप्त हो सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार दे रही योगी सरकार, कस्तूरबा विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 101.49 करोड़ जारी

छह प्रमुख निर्माण कार्यों से छात्राओं के आवास, स्वच्छता और सुरक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में...

किताबों से निकलकर गांव की विरासत से रू-ब-रू हुए 30 विद्यार्थी, मनगढ़ गांव बना ‘लिविंग क्लासरूम’

‘विजिट माई स्टेट’ के तहत छात्रों ने जाना भक्ति धाम का इतिहास प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की ग्रामीण विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल के तहत बुधवार को प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ गांव में 30 विद्यार्थियों ने क्लास की चारदीवारी से बाहर निकलकर इतिहास, संस्कृति और ग्रामीण जीवन को करीब से जाना। जवाहर इंटर...

लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 37

डेंगू का कोई नया मामला नहीं; गंभीर लक्षण वाले मरीजों की RT-PCR जांच और जरूरत पर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश लखनऊ। आज जनपद लखनऊ में एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के 06 नये रोगी पाये गये। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 37 है। जनपद में डेंगू का कोई नया रोगी नही पाया गया। चिकित्सा...

AIIMS Raipur को उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन ने बताया छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और प्रगति का प्रतीक

विकसित भारत तभी संभव है जब प्रत्येक राज्य, जिला और गांव का विकास हो: उपराष्ट्रपति रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक छात्रों से देशवासियों के स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा...

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.