TN

TotaRam News

What's Hot

एसआरएमयू के शोधार्थी बी.डी. चौधरी ने सफलतापूर्वक पूरी की पीएचडी शोध प्रबंध रक्षा

Table of Content

बाह्य परीक्षक ने अध्ययन की गुणवत्ता और उपयोगिता की सराहना की

लखनऊ /बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू), बाराबंकी के प्राकृतिक विज्ञान एवं मानविकी संस्थान (INSH), मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के समाजशास्त्र विभाग के शोधार्थी बी.डी. चौधरी ने अपनी पीएच.डी. शोध प्रबंध रक्षा (थीसिस डिफेंस) एवं मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

शोधार्थी ने “Role of NRLM on Socio-Economic Empowerment of SHG Women in Uttar Pradesh: A Study of Varanasi District” विषय पर अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया। शोध में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के माध्यम से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का व्यापक अध्ययन किया गया। अध्ययन में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, वित्तीय समावेशन, निर्णय लेने की क्षमता तथा आजीविका संवर्धन पर एन.आर.एल.एम. के प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।

यह शोध कार्य डॉ. श्वेता शुक्ला, एसोसिएट प्रोफेसर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मौखिक परीक्षा के बाह्य परीक्षक के रूप में डॉ. ए.के. भारतीय, प्रोफेसर, समाज कार्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। उन्होंने शोधार्थी से शोध के उद्देश्य, शोध पद्धति, निष्कर्ष एवं अनुशंसाओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका शोधार्थी ने आत्मविश्वास एवं संतोषजनक ढंग से उत्तर दिया।

बाह्य परीक्षक ने शोध की गुणवत्ता, विषय की प्रासंगिकता एवं उसके व्यावहारिक महत्व की सराहना करते हुए पीएच.डी. उपाधि प्रदान किए जाने की अनुशंसा की। उन्होंने कहा कि यह अध्ययन ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए नीति-निर्माताओं एवं शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

शोधार्थी बी.डी. चौधरी के सफलतापूर्वक पीएच.डी. शोध प्रबंध रक्षा एवं मौखिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें तथा उनकी शोध-निर्देशक डॉ. श्वेता शुक्ला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं अनुसंधान भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.