TN

TotaRam News

What's Hot

व्यवस्था को बेहतर बनाने में नव चयनित अधिकारियों की भूमिका सबसे अहम: रवींद्र जायसवाल

Table of Content

राजस्व का नुकसान राष्ट्रद्रोह के समान, बिना दबाव के ईमानदारी से करें कार्य

लखनऊ। सरकारी सिस्टम का हिस्सा बनने से पहले सिस्टम की सबसे बड़ी कमी जो आपको अखरती थी आज उसे बदलने का अवसर आपको मिल गया है। इसलिए आप हमेशा याद रखें कि सिस्टम को और बेहतर बनाने में सबसे बड़ी भूमिका आपकी ही होने वाली है। यह बात प्रदेश के स्टांप तथा पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने आज विधान भवन स्थित तिलक हाल में लोक सेवा आयोग से नव चयनित उपनिबंधकों हेतु आयोजित सेवा पूर्व ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान कही।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान श्री जायसवाल ने कहा कि हजारों उम्मीदवारों के बीच चयनित होकर आए नव-नियुक्त आप सभी अधिकारी आज अपने और अपने परिवार के सपनों को साकार करने जा रहे हैं। आपको दूषित व्यवस्था के प्रवाह में बहकर अपना अस्तित्व खोने के बजाय गंगा की तरह पवित्र आदर्शों के साथ कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों के रूप में यह स्मरण रहना चाहिए कि उनके द्वारा एकत्रित राजस्व से ही सड़कें बनती हैं, गरीबों को अनाज मिलता है और उनका इलाज संभव हो पाता है। राजस्व का नुकसान एक प्रकार से राष्ट्रद्रोह है, जो विकास में बाधक है। अतः कार्यक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति या अधिकारी के अनुचित दबाव में नहीं आना चाहिए, क्योंकि अंततः किसी भी अनियमितता की पूरी जिम्मेदारी अधिकारी की ही होगी।

मंत्री ने अपेक्षा जताई कि अधिकारी अपनी उच्च शिक्षा (विधि, प्रबंधन या कंप्यूटर साइंस) और युवा ऊर्जा का उपयोग कर विभाग में नवाचार (इनोवेशन) लाएं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की आधुनिक सोच से निश्चित ही बेहतरीन परिणाम मिलेंगे, क्योंकि निष्ठापूर्वक किया गया कार्य और ईमानदारी ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान बनाते हैं। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित उपनिबंधक तथा विभागीय उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.