कहा- शिक्षा और परोपकार के माध्यम से समाज सेवा में रहा उनका अतुलनीय योगदान, परिवार के प्रति जताई संवेदना
डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात शिक्षाविद और समाजसेवी डी वाई पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पाटिल हमेशा परोपकार के कार्यों विशेषकर निर्धनों का जीवन बेहतर बनाने में लगे रहे।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया
डी. वाई. पाटिल परोपकार और विशेष रूप से शिक्षा द्वारा समाज सेवा में आगे रहे। उन्होंने सदा ही लोगों, विशेषकर निर्धनों का जीवन बेहतर बनाने के लिए काम किया। उनके निधन से गहरा दुःख हुआ है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
