TN

TotaRam News

What's Hot

एलडीए ने टाॅप 50 शिकायतकर्ताओं की सूची विजिलेंस को सौंपी

Table of Content

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जांच में सहयोग के लिए गठित की कमेटी

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर में हो रहे निर्माण कार्यों को अवैध बताकर आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत करने वाले टाॅप 50 पेशेवर शिकायतकर्ताओं की सूची विजिलेंस को सौंप दी है। मामले की जांच प्रभावी तरीके से हो, इसके लिए एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जांच में सहयोग के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी विजिलेंस को वांछित सूचना एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करेगी।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सोमवार को कार्यालय पहुंची उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने प्रकरण से सम्बंधित आईजीआरएस की पत्रावली मांगी है। जिसके लिए सचिव विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी गयी है। उक्त कमेटी 24 घंटे के अंदर विजिलेंस को हर वह सूचना एवं दस्तावेज उपलब्ध कराएगी, जिसकी जांच में आवश्यकता हो। उपाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं अनर्गल गतिविधियों में संलिप्तता पाये जाने पर किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार प्रवर्तन जोन-5 में तैनात पम्प ऑपरेटर चन्द्र प्रकाश को निलम्बित किया जा चुका है। वहीं, आरोपी अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा के खिलाफ निलम्बन की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा गया है।

शिकायतकर्ताओं के नाम-मोबाइल नंबर दिये

उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रवर्तन अनुभाग में तैनात समस्त अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है। जिसके तहत आईजीआरएस समेत अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली अवैध निर्माण की शिकायतों पर सघन परीक्षण के बाद ही कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। इस क्रम में निर्माण कार्यों को अवैध बताकर आईजीआरएस समेत अन्य माध्यमों से लगातार शिकायत करने वाले टाॅप 50 पेशेवर शिकायतकर्ताओं के नाम एवं मोबाइल नंबर की सूची जांच के लिए विजिलेंस को उपलब्ध करा दी गयी है।

सीसी कैमरों की फुटेज से बिचौलियों की पहचान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण भवन के विभिन्न पटल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विजिलेंस ने घटना वाले दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1ः00 बजे के बीच की सीसीटीवी फुटेज मांगी है, जिसके लिए सम्बंधित को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त बीते एक महीने की सीसीटीवी फुटेज विजिलेंस को अलग से उपलब्ध करायी जा रही है, जिससे कि प्रवर्तन में तैनात अभियंताओं एवं कर्मचारियों के आसपास फटकने वाले बिचौलियों एवं अराजक तत्वों को चिन्हित करके कार्रवाई सुनिश्चित करायी जा सकेे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.