TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow State Museum में Dr Vasudev Sharan Agrawal Memorial Lecture, Post-Mauryan India की अर्थव्यवस्था पर चर्चा

Table of Content

शोधार्थियों के लिए उपयोगी रही व्याख्यानमाला: जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने राज्य संग्रहालय में संस्कृति विभाग द्वारा “डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल की स्मृति में शनिवार को आयोजित व्याख्यानमाला की सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने अपने संदेश में कहा कि यह व्याख्यानमाला इतिहासविदों एवं छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

उत्तर प्रदेश के अंतर्गत राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आयोजित “डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल स्मृति व्याख्यानमाला” (26 जुलाई से 07 अगस्त, 2026) के अंतर्गत आज In and out of the Chaos: Money and Monetary Issues in Post Mauryan India विषय पर एक महत्वपूर्ण अकादमिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इतिहास, पुरातत्व, मुद्राशास्त्र, अर्थव्यवस्था एवं भारतीय संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े विद्वानों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा संग्रहालय प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो. सुष्मिता बसु मजूमदार, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग, कोलकाता विश्वविद्यालय, कोलकाता रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में मौर्य साम्राज्य के पतन के पश्चात भारतीय उपमहाद्वीप में उत्पन्न राजनीतिक परिवर्तनों तथा उनके आर्थिक एवं मौद्रिक प्रभावों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उत्तर-मौर्यकाल को प्रायः राजनीतिक विखंडन और क्षेत्रीय शक्तियों के उदय का काल माना जाता है, किंतु इसी काल में भारतीय मुद्रा-व्यवस्था और व्यापारिक संरचनाओं में महत्वपूर्ण परिवर्तन भी देखने को मिलते हैं।

उत्तर-मौर्यकालीन मुद्राओं का ऐतिहासिक महत्व

प्रो. मजूमदार ने बताया कि मौर्य साम्राज्य के विघटन के बाद शुंग, कण्व, इंडो-ग्रीक, शक, पार्थियन, कुषाण तथा अनेक स्थानीय राजवंशों का उदय हुआ। इन राजनीतिक परिवर्तनों के परिणामस्वरूप विभिन्न क्षेत्रों में विविध प्रकार की मुद्राओं का प्रचलन बढ़ा, जिसने भारतीय मुद्राशास्त्र को अत्यंत समृद्ध बनाया। उन्होंने विभिन्न धातुओं से निर्मित सिक्कों, उनकी निर्माण तकनीकों, अभिलेखों, प्रतीकों तथा चित्रात्मक अभिव्यक्तियों का उल्लेख करते हुए बताया कि ये मुद्राएँ केवल विनिमय का माध्यम नहीं थीं, बल्कि राजनीतिक वैधता, सांस्कृतिक पहचान और आर्थिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण साक्ष्य भी हैं।

अपने व्याख्यान में उन्होंने इंडो-ग्रीक और कुषाण शासकों की मुद्राओं का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि इन सिक्कों में भारतीय एवं विदेशी कलात्मक परंपराओं का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि उत्तर-मौर्यकालीन मुद्रा-व्यवस्था के अध्ययन से उस समय के व्यापारिक मार्गों, अंतरराष्ट्रीय संपर्कों, नगरीकरण तथा आर्थिक समृद्धि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मारुति नंदन तिवारी, पूर्व विभागाध्यक्ष, कला एवं इतिहास विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि मुद्राएँ इतिहास लेखन का अत्यंत विश्वसनीय स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर-मौर्यकालीन भारत की राजनीतिक और आर्थिक संरचना को समझने के लिए मुद्राशास्त्रीय साक्ष्यों का अध्ययन अनिवार्य है। उन्होंने मुख्य वक्ता के शोधपरक एवं विश्लेषणात्मक व्याख्यान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विमर्श विद्यार्थियों और शोधार्थियों को इतिहास की नई व्याख्याओं से परिचित कराते हैं।

भारतीय इतिहास पर अकादमिक मंथन

इस अवसर पर डॉ. विनय कुमार सिंह, निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ ने मुख्य वक्ता, अध्यक्ष तथा उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल भारतीय इतिहास, कला एवं संस्कृति के ऐसे विद्वान थे जिन्होंने प्राचीन भारतीय स्रोतों के अध्ययन को नई दिशा प्रदान की। उनकी स्मृति में आयोजित यह व्याख्यानमाला भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के विविध आयामों पर गंभीर अकादमिक चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बन रही है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनाक्षी खेमका, सहायक निदेशक (सज्जा कला), राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा किया गया। उन्होंने विषय की भूमिका प्रस्तुत करते हुए मुख्य वक्ता एवं अध्यक्ष का परिचय कराया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। व्याख्यान के उपरांत आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्तर-मौर्यकालीन अर्थव्यवस्था, सिक्का-निर्माण तकनीक, अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा मुद्राशास्त्र से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। मुख्य वक्ता ने विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए विषय के विभिन्न पक्षों को स्पष्ट किया।

कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं शोधपरक रहा। उपस्थित विद्वानों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने इसे भारतीय आर्थिक इतिहास और मुद्राशास्त्र की समझ को समृद्ध करने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.