TN

TotaRam News

What's Hot

Deoria News: विधिक सहायता एवं सशक्तिकरण शिविर में 140 लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, लोक अदालत में 259 केस निपटे

Table of Content

गोंड जनजाति समेत जरूरतमंदों को मिला कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया / लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति विक्रम नाथ तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के सहयोग से विशेष विधिक सहायता एवं सशक्तिकरण शिविर का आयोजन श्री रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय, सलेमपुर में किया गया।

शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति, वनवासी एवं अन्य वंचित समुदायों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना था। विशेष रूप से गोंड जनजाति एवं अन्य पात्र समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया गया।

देवरिया शिविर में अधिकारियों की मौजूदगी, लोक अदालत से लोगों को राहत

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया, जनपद न्यायाधीश देवरिया धनेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना-।।, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर सहित न्यायिक, प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत 140 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वहीं आयोजित विशेष लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर 259 मामलों का सफल निस्तारण किया गया। नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया तथा अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

पेंशन, आयुष्मान कार्ड और आवास योजना से लाभान्वित हुए पात्र लोग

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग से दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। महिला कल्याण विभाग ने चार महिलाओं को विधवा पेंशन का लाभ प्रदान किया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने पांच महिलाओं को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

इसके अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत आठ लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के अंतर्गत छह लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। सात दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र तथा पांच दृष्टिबाधित लाभार्थियों को स्मार्ट छड़ी वितरित की गई। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दस पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र दिए गए। वहीं जिला प्रशासन ने गोंड जनजाति एवं अन्य अनुसूचित जाति के दो लाभार्थियों को जाति प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

वंचित वर्गों तक न्याय और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की पहल

शिविर में एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।

कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक विधिक सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की यह पहल केवल विधिक जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के वंचित, विस्थापित एवं संघर्षरत समुदायों को न्याय, सम्मान और अधिकार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.