TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट का तीसरा वार्षिकोत्सव ‘अपराजिता आरोहण-2026’ आयोजित

Table of Content

‘संकल्प से सिद्धि तक’ थीम पर हुआ आयोजन, कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ने संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर में अपना तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की थीम ‘अपराजिता आरोहण-2026: संकल्प से सिद्धि तक’ रखी गई l कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्ष प्रो. सीमा सरकार ने अतिथियों का स्वागत किया।

‘अपराजिता संवाद’ और पुस्तकों का लोकार्पण

मुख्य अतिथि प्रो. शिशिर कुमार पांडे, कार्यक्रम अध्यक्ष सर्वेश अस्थाना और विशिष्ट अतिथि मुकुल महान का सम्मान किया गयाl संस्थापक एवं सचिव डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव ने संस्था का परिचय दिया। इस दौरान संस्था की मैगजीन अपराजिता संवाद और कैलेंडर के साथ ही लेखिका बरखा सिंह की पुस्तक ‘वामांग’ और डॉ. मनोज श्रीवास्तव की ‘कविताओं का कारवां’ का विमोचन किया गया।

अमिता बाजपेई और स्वाति शर्मा को अपराजिता सम्मान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अपराजिता आरोहण सम्मान रहा, जो अमिता बाजपेई और स्वाति शर्मा को प्रदान किया गया। इसके अलावा सारथी सम्मान, अपराजिता सहोदर सम्मान, ज्योति सम्मान और अपराजितांजलि सम्मान सहित वर्षभर की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। वाद-विवाद में प्रथम डॉ. रीमा छाबड़ा, रेट्रो जश्न में प्रथम मालविका शरद और करवा चौथ काव्य प्रतियोगिता में प्रथम शिखा श्रीवास्तव रहीं। समापन पर संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश सिंह ने सभी अपराजिताओं की सराहना की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.