TN

TotaRam News

What's Hot

कफ सिरप सरगना शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित

Table of Content

डेस्क। उत्तर प्रदेश के वाराणसी की एक अदालत ने कफ सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड और मुख्य सरगना शुभम जायसवाल को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट-14) की अदालत ने शनिवार को फरार आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ धारा 84(4) बीएनएसएस के तहत यह आदेश जारी किया। अदालत के आदेश के बाद भी यदि शुभम जायसवाल पुलिस की पकड़ में नहीं आता है, तो कानूनी अनुमति लेकर उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। वहीं, पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल कर कफ सिरप तस्करी से जुड़े आरोपियों को सजा दिलाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

शुभम जायसवाल के खिलाफ पहले से ही गैर-जमानती वारंट, कुर्की से पूर्व उद्घोषणा और अदालत के आदेश की अवहेलना के मामले दर्ज थे। इन मामलों में चार्जशीट दाखिल होने के बाद शनिवार को अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। गौरतलब है कि 15 नवंबर 2025 को औषधि निरीक्षक जुनाब अली ने वाराणसी के प्रह्लादघाट स्थित कायस्थान मोहल्ले के निवासी शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इन सभी पर कफ सिरप के गैर-चिकित्सकीय उपयोग और अवैध कारोबार को लेकर एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई थीं।पुलिस जांच में सामने आया है कि शुभम जायसवाल एक संगठित सिंडिकेट का अहम सदस्य है, जो नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार में लिप्त है। इस नेटवर्क के जरिए बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की सप्लाई की जा रही थी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एनटीपीसी के सहयोग से 62.10 लाख की लागत से जिला अस्पताल में विकसित होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से जनपद मऊ में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उनके विशेष प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत सरकार के उपक्रम एनटीपीसी के सहयोग से जिला अस्पताल मऊ में 62.10 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक चिकित्सा...

Jitendra Singh ने Mission Karmayogi के तहत शिक्षाविदों के लिए प्रशासनिक कौशल कार्यक्रम शुरू किया

डेस्क। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज ‘वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के लिए प्रशासनिक क्षमता विकास’ पर अपनी तरह का पहला समर्पित कार्यक्रम लॉन्च किया। यह मिशन कर्मयोगी फ्रेमवर्क के तहत शिक्षा...

भारतीय नौसेना का जहाज ‘त्रिकंड’ तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

डेस्क। भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड, 03 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा। यह यात्रा दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी तैनाती का एक हिस्सा है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और तंजानिया के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।बंदरगाह पर रुकने...

आम चुनाव और उपचुनाव 2026:  650 करोड़ रुपये से अधिक राशि जब्त

डेस्क। भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च, 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनाव और 6 राज्यों में उपचुनावों की घोषणा की थी। आयोग ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।गौरतलब है कि आयोग ने...

वित्त वर्ष 2025-26 में प्रमुख बंदरगाहों ने 915 मिलियन टन कार्गो प्रबंधन का रिकॉर्ड बनाया

डेस्क। भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया है, जो कि 904 मिलियन टन के वार्षिक लक्ष्य से अधिक है। यह पिछले वर्ष की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.