TN

TotaRam News

What's Hot

योगी सरकार ने शिक्षामित्रों व अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में की ऐतिहासिक वृद्धि

Table of Content

  • योगी सरकार ने शिक्षामित्रों व अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में की ऐतिहासिक वृद्धि
  • शिक्षामित्रों को 18,000 और अंशकालिक अनुदेशकों को ₹ 17,000 मानदेय, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
  • 1.43 लाख शिक्षामित्रों और 24 हजार अंशकालिक अनुदेशकों को मिलेगा सीधा फायदा
  • मानदेय वृद्धि से सरकार पर 1475 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त व्यय भार
  • शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में योगी सरकार का अहम कदम – बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों एवं अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों शिक्षा कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में 10,000 रुपए निर्धारित किए गए शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाकर अब 18,000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। इसी प्रकार अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 रूपए से बढ़ाकर 17,000 रूपये प्रतिमाह किया गया है। यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और मई माह में दिए जाने वाले भुगतान में सम्मिलित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 1,42,929 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिनमें से 1,29,332 शिक्षामित्रों का मानदेय अब तक समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार के 60:40 अनुपात में प्राप्त होता रहा है। मानदेय वृद्धि के फलस्वरूप इन पर आने वाला 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। शेष 13,597 शिक्षामित्र, जिनका भुगतान पूर्णतः राज्य सरकार द्वारा किया जाता है, उनके लिए 119.65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार भी राज्य सरकार वहन करेगी।
संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश के 13,769 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वर्तमान में 24,717 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं। मानदेय वृद्धि के इस निर्णय से इन अनुदेशकों को भी बड़ी राहत मिलेगी तथा इस पर 217.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह निर्णय न केवल शिक्षामित्रों एवं अंशकालिक अनुदेशकों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खाद्य एवं रसद मंत्री द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

लखनऊ। सतीश चन्द्र शर्मा, राज्यमंत्री, खाद्य तथा रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में गेहूँ की प्रगति तथा गेहूँ क्रय में वृद्धि किये जाने के उपायों के सम्बन्ध में राज्य क्रय एजेन्सियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रणवीर प्रसाद, प्रमुख सचिव/आयुक्त, प्रशान्त शर्मा, महा प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, कामता...

कलपक्कम PFBR ने पहली बार क्रिटिकलिटी हासिल की

डेस्क। भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि में 500 मेगावाट के प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) ने 6 अप्रैल, 2026 को रात 8:25 बजे सफलतापूर्वक प्रथम क्रिटिकैलिटी (नियंत्रित विखंडन श्रृंखला प्रतिक्रिया की शुरुआत) प्राप्त कर ली है, जो दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करने और स्वदेशी परमाणु प्रौद्योगिकी क्षमताओं को आगे बढ़ाने...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दीं

डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं !यह दिन स्मरण कराता...

कृषि महाकुंभ में किसानों के लिए बहु‑आयामी आय के नए अवसर

डेस्क। मध्य प्रदेश के रायसेन में तीन दिन “कृषि का महाकुंभ” चलेगा, जहाँ फसल के साथ‑साथ डेयरी, पोल्ट्री, मत्स्य पालन, बकरीपालन, एफपीओ ‑ मार्केटिंग और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका के अवसरों पर विशेष ध्यान होगा ताकि किसानों की आय के अनेक मजबूत स्तंभ तैयार हो सकें। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री...

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पुलिस छापेमारी

डेस्क। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी की है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब 9 अप्रैल को राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.