TN

TotaRam News

What's Hot

युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार

Table of Content

  • यूपीएसडीएम में ‘स्पीडअप’ सेल का शुभारंभ
  • मिशन निदेशक पुलकित खरे ने किया उद्घाटन, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय अवसरों पर फोकस
  • तकनीकी दक्षता के साथ सॉफ्ट स्किल्स पर जोर, रोजगार की गुणवत्ता में होगा सुधार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) द्वारा युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘स्पीडअप’ सेल की स्थापना की गई है। इस सेल का उद्घाटन मिशन निदेशक पुलकित खरे द्वारा यूपीएसडीएम कार्यालय, लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि ‘स्पीडअप’ सेल का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि प्रशिक्षण पूर्ण होते ही उन्हें गुणवत्तापूर्ण और त्वरित रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोजगार के लिए भी तैयार करेगी। उन्होंने जानकारी दी कि ‘स्पीडअप’ मॉडल चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है—उद्योगों की मांग का विश्लेषण, युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा वैश्विक अवसरों से जोड़ना। इस सेल के माध्यम से विभिन्न कंपनियों की आवश्यकताओं का आकलन कर उसी अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित किए जाएंगे, जिससे प्रशिक्षण और रोजगार के बीच की दूरी को कम किया जा सके।
मिशन निदेशक ने बताया कि तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं को सॉफ्ट स्किल्स जैसे संप्रेषण कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं कार्यस्थल व्यवहार की भी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य करने के लिए सक्षम बन सकें।
इस पहल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए EY (Ernst & Young) को एक्सपर्ट पार्टनर के रूप में जोड़ा गया है, जो प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उद्योग समन्वय को सुदृढ़ करने में सहयोग करेगा। ‘स्पीडअप’ सेल सरकार और निजी क्षेत्र के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेगा, जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

काशी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 से व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई दिशा

लखनऊ। मध्यप्रदेश शासन द्वारा मंगलवार को वाराणसी स्थित रामाडा होटल में “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” का आयोजन किया गया । जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी”, स्टाम्प एवं पंजीयन राज्यमंत्री...

मेक-इन-इंडिया: वायुसेना के लिए बड़ा रडार सौदा

डेस्क। आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के तहत भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए लगभग 1950 करोड़ रुपये की लागत वाली दो माउंटेन रडार, संबंधित उपकरण और आवश्यक बुनियादी ढांचे की खरीद हेतु भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ एक महत्वपूर्ण पूंजी अधिग्रहण अनुबंध...

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो बंदरगाह पर अपना प्रवास पूरा किया

डेस्क। भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026 को मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया। बंदरगाह पर ठहरने के दौरान, संयुक्त प्रशिक्षण और व्यावसायिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे भारतीय नौसेना और मोज़ाम्बिक नौसेना के बीच अंतरसंचालनीयता और समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करने में...

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 की मौत; पीएम ने जताया शोक

डेस्क। नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित मघड़ा शीतला माता मंदिर में मंगलवार को भीषण भगदड़ मच गई। चैत्र मास के आखिरी मंगलवार को माता के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत...

फ्यूचर आइकॉन्स 50 ओवर कप– सीज़न 1

टॉस स्पोर्ट्स एरीना ने एनजेएस तेलीबाग को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत की लखनऊ। फ्यूचर आइकॉन्स 50 ओवर कप सीज़न-1 में 31 मार्च को टॉस स्पोर्ट्स एरीना और एनजेएस तेलीबाग के बीच एक शानदार मैच खेला गया। टॉस जीतकर तेलीबाग ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एनजेएस तेलीबाग ने 38.5...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.