TN

TotaRam News

What's Hot

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलम्बन को समर्पित उज्ज्वला योजना, दीपावली पर 1.89 करोड़ परिवारों को निःशुल्क गैस रिफिल की सौगात

Table of Content

निःशुल्क रसोई गैस रिफिल की सब्सिडी के लिए ₹1,500 करोड़ की व्यवस्था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मातृशक्ति के सम्मान, स्वास्थ्य और जीवन की सुगमता से जुड़ा महत्वपूर्ण संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस संकल्प को साकार कर रही है। दीपावली के अवसर पर प्रदेश के 1.89 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी उपलब्ध कराने के लिए ₹1,500 करोड़ की व्यवस्था की गई है। यह सहायता जरूरतमन्द परिवारों के त्योहार की खुशियाँ बढ़ाने के साथ उनके घरेलू बजट को भी संबल प्रदान करेगी।

मनोज कुमार पाण्डेय ने लोक भवन सभागार में आयोजित सब्सिडी वितरण कार्यक्रम हेतु अपने सम्बोधन में कहा कि परम्परागत चूल्हों पर भोजन तैयार करने में माताओं और बहनों को धुएँ तथा अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उज्ज्वला योजना ने उनकी इस पीड़ा को समझते हुए स्वच्छ ईंधन की सुविधा घर-घर पहुँचाने का कार्य किया है। निःशुल्क रिफिल की व्यवस्था इस सुविधा को निरन्तर उपयोग में लाने और परिवारों का आर्थिक भार कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

खाद्य एवं रसद मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस रिफिल का लाभ प्रदान करने के लिए प्रथम चरण में अक्टूबर से दिसम्बर, 2026 तथा द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च, 2027 तक की अवधि निर्धारित की गई है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक सुगमता और पारदर्शिता के साथ पहुँचे।

78,442 उचित दर दुकानों से 15 करोड़ लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न

मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि गरीब के घर में खाद्यान्न की उपलब्धता और रसोई में स्वच्छ ईंधन की सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता का प्रमुख आधार है। प्रदेश में 78,442 उचित दर दुकानों के माध्यम से लगभग 15 करोड़ लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। ई-पॉस मशीनों के माध्यम से वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों को उनका हक मिल सके।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बुनियादी ढाँचे को मजबूत बनाने के लिए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश में 8,753 अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हो चुके हैं तथा 2,573 भवन निर्माणाधीन हैं। इन भवनों के माध्यम से खाद्यान्न के सुरक्षित भण्डारण और व्यवस्थित वितरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

महिला सशक्तीकरण का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि महिलाओं को योजनाओं के लाभ के साथ आजीविका और आर्थिक स्वावलम्बन के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को उचित दर दुकानों के आवंटन में प्रथम वरीयता दी जा रही है। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और उन्हें स्थानीय स्तर पर आय अर्जित करने के अवसर मिल रहे हैं।

खाद्य एवं रसद मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए गरीब कल्याण एक सतत प्रतिबद्धता है। निःशुल्क खाद्यान्न, स्वच्छ ईंधन और आजीविका के अवसरों के माध्यम से जरूरतमन्द परिवारों के जीवन में स्थायी सुधार लाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुँचे और विकास की प्रक्रिया में मातृशक्ति की भागीदारी निरन्तर सशक्त हो।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.