TN

TotaRam News

What's Hot

राकेश सचान ने की वित्तीय वर्ष 2026-27 की समीक्षा बैठक

Table of Content

  • एमएसएमई व खादी योजनाओं का बजट नवंबर 2026 तक शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश, दिसंबर तक लक्ष्य पूर्ण करने पर जोर
  • कार्ययोजनाएं समय पर शासन को भेजने व वित्तीय स्वीकृतियां शीघ्र जारी करने के निर्देश
  • मंडल-स्तरीय प्रदर्शनियों व जागरूकता कार्यक्रमों का कैलेंडर तय करने पर जोर

लखनऊ। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, रेशम, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय बजट का शत-प्रतिशत उपयोग नवंबर 2026 तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
शुक्रवार को डालीबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भवन लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री सचान ने कहा कि जिन विभागीय सेक्शनों की कार्ययोजनाएं अभी तक शासन को नहीं भेजी गई हैं, उन्हें तत्काल प्रेषित किया जाए। साथ ही जिन प्रस्तावों पर कार्यवाही लंबित है, उनकी वित्तीय स्वीकृतियां शीघ्र जारी कराई जाएं, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई बाधा न आए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि अधिकतम कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएं। इसके लिए मंडल-स्तरीय प्रदर्शनियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर तैयार कर समयबद्ध तरीके से आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
मंत्री ने अधिकारियों को सभी योजनाओं के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय करने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर ही प्रदेश में एमएसएमई, खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र को मजबूती प्रदान की जा सकती है।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। मंत्री ने सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव हथकरघा एवं खादी अनिल कुमार सागर, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के. विजेंद्र पांडियन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी श्री शिशिर एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिनेश प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) द्वारा आयोजित “विकसित कृषि विकसित भारत @2047 के लिये कृषि में परिवर्तन” विषयक तीन दिवसीय छठवीं उ.प्र. कृषि विज्ञान कांग्रेस का आज राष्ट्रीय गन्ना संस्थान में विधिवत समापन हो गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि, प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने...

राकेश सचान ने की वित्तीय वर्ष 2026-27 की समीक्षा बैठक

लखनऊ। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, रेशम, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय बजट का शत-प्रतिशत उपयोग नवंबर 2026 तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।शुक्रवार को डालीबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भवन लखनऊ...

आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय समारोह के साथ विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया

डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में “दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी” विषय पर केंद्रित एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 मनाया। इस समारोह में देश भर से नीति निर्माता, शोधकर्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद और छात्र शामिल हुए। यह समारोह डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित...

केजीएमयू, लखनऊ में 11–12 अप्रैल को ‘रेस्पिवॉक-2026’ कॉन्फ्रेंस

लखनऊ। श्वसन चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान, कौशल और इलाज की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को “रेस्पिवॉक-2026” नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षणिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।इसमें देशभर के विभिन्न संस्थानों जैसे एम्स दिल्ली,...

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुखद घटना में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.