TN

TotaRam News

What's Hot

“यूपी इंडस्ट्री कनेक्ट–मुंबई 2026 में कौशल और रोजगार के लिए सरकार–उद्योग साझेदारी पर जोर”

Table of Content

लखनऊ। प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉक्टर शन्मुगा सुंदरम ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने तथा उद्योगों के साथ प्रभावी साझेदारी विकसित करने के उद्देश्य से मुंबई स्थित होटल ग्रैंड हयात में “उत्तर प्रदेश इंडस्ट्री कनेक्ट–मुंबई 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने भाग लिया और कौशल विकास, रोजगार सृजन तथा उद्योग–सरकार सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर नेहा प्रकाश, निदेशक (सेवायोजन) ने स्वागत संबोधन दिया। इसके पश्चात डॉ. एम. के. शनमुग सुन्दरम्, प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने “इंडस्ट्री कनेक्ट” पहल की पृष्ठभूमि और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उद्योग जगत की ओर से बिजय साहू, चेयर, FICCI स्किल्स कमेटी एवं ग्रुप प्रेसिडेंट (स्ट्रैटेजिक एचआर), रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुख्य उद्योग वक्तव्य दिया। कार्यक्रम के दौरान “युवाओं के कौशल उन्नयन के माध्यम से बेहतर रोजगार अवसरों के लिए सहयोगात्मक साझेदारी” विषय पर एक पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा में विन्सले फर्नांडीस, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एनएक्सटी डिजिटल; पी. के. पुंडीर, अपर निदेशक (सेवायोजन); अमेय वंजारी, मुख्य परिचालन अधिकारी, टाटा स्ट्राइव लिमिटेड; प्रवीण गुप्ता, होल टाइम डायरेक्टर, बलरामपुर चीनी मिल्स तथा डॉ. पराग अमीन, प्रोफेसर एवं रजिस्ट्रार, एटलस स्किलटेक यूनिवर्सिटी, मुंबई ने अपने विचार साझा किए। पैनल चर्चा का संचालन विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के सेंटर फॉर द फोर्थ इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन के प्रमुख पुरुषोत्तम कौशिक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करने और राज्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साझेदारियाँ युवाओं को प्रासंगिक कौशल से सुसज्जित करने और उन्हें राज्य में उभरते अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम के दौरान श्रम एवं सेवायोजन विभाग और ONEOTT Intertainment Limited के बीच एक गैर वित्तीय समझौता ज्ञापन (non-financial MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से डॉ. एम. के. शन्मुगा सुन्दरम, प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग तथा कंपनी की ओर से विन्सले फर्नांडीस, होल टाइम डायरेक्टर, हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस तथा प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वनओटीटी इंटरटेनमेंट लिमिटेड ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश के लगभग एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस साझेदारी के माध्यम से युवाओं को डिजिटल सेवाओं से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्राप्त कर सकें। इस पहल के अंतर्गत आधुनिक तकनीकी कौशल के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विश्लेषण और स्वचालन जैसे उभरते क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे राज्य के युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित हो सकें।

डॉ. एम. के. शन्मुगा सुन्दरम्, प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने कहा कि यह सहयोग कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि संरचित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की पहल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के युवाओं को तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में अवसरों के लिए तैयार किया जाएगा, साथ ही डेटा आधारित विश्लेषण के माध्यम से राज्य के रोजगार कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने में भी मदद मिलेगी। विन्सले फर्नांडीस, होल टाइम डायरेक्टर, हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस तथा प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वनओटीटी इंटरटेनमेंट लिमिटेड ने कहा कि तेजी से विकसित हो रही डिजिटल अर्थव्यवस्था में कौशलों का निरंतर अद्यतन होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ यह साझेदारी राज्य के एक लाख से अधिक युवाओं को उन्नत तकनीकी कौशल से सुसज्जित करने तथा उन्हें डिजिटल सेवाओं और उभरती तकनीकों से जुड़े रोजगार अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर उद्योग, सरकार और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में कौशल विकास, निवेश और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम ने सरकार और उद्योग के बीच संवाद एवं सहयोग को और मजबूत करने का मंच प्रदान किया। प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की पहलें उत्तर प्रदेश के युवाओं को आधुनिक कौशल से सुसज्जित कर उन्हें भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप रोजगार अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी तथा राज्य के समग्र आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेंगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक्ट्रेस जरीन खान की मां का निधन

डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस Zareen Khan की मां परवीन खान का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थीं और बुधवार, 8 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की पुष्टि Zareen Khan की टीम ने की है। परवीन खान पिछले कुछ वर्षों से लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन

डेस्क। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का आज निधन हो गया। उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें 8 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के...

अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का युद्धविराम

डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक प्रगति सामने आई है। Donald Trump ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घोषणा की कि दोनों देश एक निर्णायक शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो...

नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की 11वीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता की सराहना की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि ठीक 11-वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना युवाओं के स्वरोजगार में बहुत मददगार साबित हुई है।प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना की सफलता यह दर्शाती है कि जब किसी व्यक्ति को सही अवसर मिलते हैं, तो वह न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है बल्कि राष्ट्र...

LPG के बाद अब PNG महंगी

डेस्क। पश्चिम एशिया संकट के कारण रसोई गैस (LPG) के बाद अब पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंचने वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ कानपुर, मेरठ, अजमेर जैसे शहरों में पीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने 1 अप्रैल 2026 से नई दरें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.