TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में लगेंगी महापुरुषों और वीर नायकों की प्रतिमाएं, जयवीर सिंह ने दी जानकारी

Table of Content

लखनऊ, आगरा समेत 12 जिलों में स्थापित होंगी पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप की प्रतिमाएं

लखनऊ। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 12 जनपदों में महापुरूषों एवं नायकों की प्रतिमाएं तैयार करायी गयी हैं। इनको स्थापित करने के लिए पैडेस्टल तैयार करने की कार्यवाही की जा रही है। इन प्रतिमाओं के स्थापित करने का उदे्श्य प्रदेश के महापुरूषों एवं नायकों के योगदान को स्मरण कराते हुये युवा पीढ़ी को इनके योगदान से प्रेरणा लेना है। यह प्रतिमाएं लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, शाहजहांपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंडा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, महाराजगंज तथा वाराणसी में स्थापित की जानी है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ में पृथ्वीराज चौहान की 12.5 फीट अश्वारोही कांस्य प्रतिमा, आगरा में महाराजा सूरजमल की 12.5 फीट अश्वारोही कांस्य प्रतिमा, महाराजा सूरजमल पार्क फतेहपुर जनपद आगरा, जनपद गोरखपुर में महायोगी गुरू गोरखनाथ की 12.5 फीट खड़ी कांस्य प्रतिमा गोरखपुर हवाईअड्डे तथा जनपद शाहजहांपुर में महाराणा प्रताप की 12.5 फीट अश्वारोही कांस्य प्रतिमा शाहजहांपुर के बरेली मोड़ पर स्थापित की जायेगी।


प्रतापगढ़, गाजीपुर समेत कई जिलों में लगेंगी सरदार पटेल, महाराणा प्रताप और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं

इसी प्रकार जनपद प्रतापगढ़ में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 12.5 फीट की खड़ी कांस्य प्रतिमा ग्राम सभा कान्धरपुर बाजार में विकासखण्ड मंगरौरा, जनपद गाजीपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल 12.5 फीट खड़ी कांस्य प्रतिमा मेडया चुनार घाट पक्का पुल के त्रिमुहानी मिर्जापुर, जनपद गोंडा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 6 फीट आदमकद कांस्य प्रतिमा सैदनपुर, विकासखण्ड छपिया, गोंडा तथा जनपद फिरोजाबाद में शहीद कैप्टन देवेश कुमार कुलश्रेष्ठ की 3 फीट आवक्ष कांस्य प्रतिमा, गांव मचन तहसील व थाना जसराना, फिरोजाबाद में स्थापित की जायेगी।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में जनपद मुरादाबाद में महाराणा प्रताप जी की 12.5 फीट अश्वारोही कांस्य प्रतिमा तुकना स्थिति लोहिया पार्क के पास मुरादाबाद में, रामपुर जनपद में वीर शरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा 12.5 फीट अश्वारोही जो प्रस्तावित की गयी थी उसे बाराबंकी में स्थापित करायी जायेगी। इसी प्रकार महाराजगंज जनपद में शब्बन लाल सक्सेना की 6 फीट सफेद संगमरमर की प्रतिमा जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महाराजगंज में तथा जनपद वाराणसी में महाराणा प्रताप जी की 12.5 फीट अश्वारोही कांस्य प्रतिमा गलट बाजार पुलिस चौकी वाराणसी में स्थापित की जायेगी।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि ललित कला अकादमी द्वारा निर्मित करायी गयी मूर्तियों को स्थापित करने के लिए पैडेस्टल निर्माण हेतु सम्बन्धित जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी से वार्ता की जा रही है। इन निर्मित मूर्तियों को शीघ्र ही स्थापित करा दिया जायेगा। जिससे युवा पीढ़ी इनके योगदान से प्रेरणा प्राप्त कर सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.