TN

TotaRam News

What's Hot

इजराइल में कार्यरत 6,004 यूपी श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में

Table of Content

लखनऊ। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कुल 6,004 निर्माण श्रमिक इजराइल में विभिन्न निर्माण कंपनियों में कार्यरत हैं। ये श्रमिक राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एन०एस०डी०सी०) एवं इजराइल की सरकारी संस्था पीबा (पॉपुलेशन, इमिग्रेशन एंड बॉर्डर ऑथोरिटी) के माध्यम से चयनित होकर वर्ष 2024 के दौरान इजराइल भेजे गए थे। ये श्रमिक इजराइल की विभिन्न निर्माण कंपनियों / परियोजनाओं में कार्यरत हैं तथा नियमित रूप से अपने कार्यस्थलों पर कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा इनके कुशलक्षेम पर सतत निगरानी रखी जा रही है। मध्य एशिया में वर्तमान में जारी स्थिति के दृष्टिगत भारतीय दूतावास, तेल अवीव द्वारा इजराइल में निवास कर रहे सभी भारतीय नागरिकों हेतु सुरक्षा परामर्श जारी किया गया है। दूतावास द्वारा भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक दूतावास के हेल्पलाइन नंबर एवं ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इस हेतु तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास द्वारा हेल्पलाइन नम्बर एवं ईमेल का पता भी जारी किया गया है। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास, तेल अवीव से 24.7 हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं-

दूरभाष- +972-54-7520711; +972-54-2428378

ई-मेल: cons1telaviv@mea.gov.in
श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के श्रमिकों एवं उनके परिवारों को आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी श्रमिकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा उनकी सुरक्षा एवं कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग इजराइल स्थित भारतीय दूतावास एवं एन०एस०डी०सी० के साथ सतत संपर्क में है, जिससे इजराइल में कार्यरत 6,004 श्रमिकों की सुरक्षा, संरक्षा एवं कुशलक्षेम की कार्यवाही की जा सके। उत्तर प्रदेश शासन इजराइल स्थित भारतीय दूतावास के साथ सतत संपर्क में है। प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, डॉ. एम० के० शन्मुगा सुन्दरम् द्वारा इजराइल में भारत के राजदूत, जे०पी० सिंह से दूरभाष पर वार्ता की गयी। राजदूत महोदय ने अवगत कराया कि स्थिति नियंत्रण में है। दूतावास श्रमिकों के संपर्क में है तथा वर्तमान में किसी प्रकार की चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भारतीय दूतावास घटनाक्रम पर सतत निगरानी रखे हुए है और सभी भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम की कार्यवाही की जाएगी। प्रमुख सचिव द्वारा इजराइल स्थित भारतीय दूतावास में तैनात प्रथम सचिव डॉ. गारिका तेजेश्वर से भी वार्ता की गई। डॉ. गारिका तेजेश्वर ने अवगत कराया कि स्थिति तनावपूर्ण अवश्य है, किन्तु नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि इजराइल में अधिकांश भवनों में सुरक्षा शेल्टर (आश्रय स्थल) उपलब्ध हैं तथा सभी श्रमिकों को निर्देशित किया गया है कि वे भवनों के शेल्टर क्षेत्रों में ही रहें और संबंधित प्राधिकरणों द्वारा जारी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पॉपुलेशन, इमिग्रेशन एंड बॉर्डर ऑथोरिटी (पिबा) द्वारा भी एक हेल्पलाइन नंबर 1-700-707-889 जारी किया गया है, जिसका संचालन सेंटर फॉर इंटरनेशनल माइग्रेशन एंड इंटीग्रेशन (सिमी) द्वारा किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा आपात स्थिति में भारतीय नागरिक, सहित श्रमिक, उक्त हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इजराइल में वर्तमान में लगभग 42,000 भारतीय नागरिक निवास कर रहे हैं, जिनमें से 6,004 निर्माण श्रमिक उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित हैं। सेवायोजन निदेशालय भी एन०एस०डी०सी० के साथ नियमित समन्वय स्थापित किए हुए है। निदेशक, सेवायोजन श्रीमती नेहा प्रकाश एवं अपर निदेशक पी. के. पुंडीर द्वारा एन०एस०डी०सी० के अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे इजराइल स्थित भारतीय दूतावास, तेल अवीव के साथ निरंतर संपर्क में रहकर उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए पीटर मैग्यार को बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और...

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ: राजनाथ सिंह बोले—खेलो इंडिया से बढ़ी पारंपरिक खेलों की पहचान

लखनऊ। लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही...

धौलाना में भीषण सड़क हादसा: बरात लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

लखनऊ /हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार,...

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को...

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर

डेस्क। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.