TN

TotaRam News

What's Hot

कृषि शोध और ढांचागत सुधारों से किसानों को मिलेगा उन्नत तकनीक का लाभ

Table of Content

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के विकास, उच्च शिक्षा और शोध कार्यों को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कुल 23.36 करोड़ रुपये (2336.88 लाख रुपये) की महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं। यह धनराशि राज्य के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों में चल रहे शोध कार्यों और ढांचागत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आवंटित की गई है, जिससे प्रदेश की कृषि व्यवस्था को आधुनिक वैज्ञानिक आधार प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न शोध परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सर्वाधिक 10.26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसी क्रम में, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में शिक्षण एवं शोध कार्यों के सुदृढ़ीकरण हेतु 7.00 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या के तहत एग्रो क्लाइमेटिक जोन में कृषि शोध एवं शिक्षण के विस्तार हेतु 5.00 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्तीय आवंटन के अगले चरण में, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से संचालित विभिन्न परियोजनाओं हेतु 1.08 करोड़ रुपये तथा ई-ऑफिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु 0.025 करोड़ रुपये (2.50 लाख रुपये) की धनराशि जारी की गई है।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार कृषि विश्वविद्यालयों में उच्च स्तरीय शोध और शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन तकनीकी शोधों और नवाचारों का सीधा लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और खेती अधिक वैज्ञानिक व लाभकारी बनेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है कि हमारे कृषि विश्वविद्यालय विश्व स्तरीय शोध का केंद्र बनें, ताकि प्रदेश का अन्नदाता तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त होकर राष्ट्र के विकास में योगदान दे सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्मार्ट मीटर व्यवस्था को पारदर्शी और उपभोक्ता-अनुकूल बनाने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज संगम सभागार, लखनऊ में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, यूपीपीसीएल तथा प्रदेश के सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु की गई तैयारियों का मूल्यांकन किया।बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री...

अखंड भारत की अवधारणा को साकार करने वाले महान राष्ट्रनिर्माता थे चन्द्रगुप्त मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग पर मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने अद्वितीय पराक्रम, अटूट...

राज्यसभा के सभापति ने हरिवंश को शपथ दिलाई

डेस्क। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में नव मनोनीत सदस्य हरिवंश को शपथ दिलाई। हरिवंश ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा में सदन का नेता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जगत...

राज्यसभा सभापति ने नीतीश कुमार को शपथ दिलाई

डेस्क। राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में बिहार से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा में सदन...

विकसित भारत के निर्माण में बीएसएन एल की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न है कि देश के हर नागरिक तक संचार सुविधाएं सुलभ हों। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत स्वदेशी तकनीक आधारित 4G सेवाओं का शुभारंभ 27 सितम्बर 20 23 को उड़ीसा से किया गया, जो...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.