TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा, बेसिक-माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किया शासनादेश

Table of Content

योगी सरकार का ऐतिहासिक कदम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों (Non-teaching Staff) एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुपालन में शासन द्वारा शुक्रवार को विस्तृत शासनादेश निर्गत कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा इस संबंध में दोनों विभागों के लिए अलग-अलग शासनादेश जारी करते हुए योजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

योगी सरकार के इस निर्णय से बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों, वित्तविहीन विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों, संस्कृत महाविद्यालयों तथा समग्र शिक्षा परियोजना में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों को गंभीर बीमारियों के समय इनडोर (आईपीडी) उपचार हेतु अब अपनी जेब से खर्च नहीं करना पड़ेगा।

सरकारी चिकित्सालयों के साथ सम्बद्ध निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत की दरों पर ‘साचीज’ के माध्यम से मिलेगा इनडोर (IPD) उपचार

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्राथमिक शिक्षा तंत्र से जुड़े प्रत्येक कर्मी के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों, वित्तविहीन विद्यालयों तथा समग्र शिक्षा परियोजना (राज्य/जिला परियोजना कार्यालयों में सेवारत संविदा, सेवा प्रदाता एवं दैनिक कार्मिकों सहित) के शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयी व्यवस्था के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा न होने से आकस्मिक बीमारी की स्थिति में इन्हें भारी आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ता था। सरकार ने इनकी पीड़ा को समझा और प्रति कार्मिक ₹3,000 वार्षिक प्रीमियम का संपूर्ण वित्तीय भार वहन करते हुए कैशलेस चिकित्सा का अधिकार दिया है। यह निर्णय कर्मचारियों के जीवन में स्वास्थ्य सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करेगा।

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में पूर्व में शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित किया गया था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों, संस्कृत महाविद्यालयों तथा बालिका छात्रावासों व समग्र शिक्षा में सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत शिक्षणेत्तर साथियों को भी यह सुरक्षा कवच प्रदान कर दिया गया है। विद्यालयीन व्यवस्था की रीढ़ बनकर कार्य करने वाले इन कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों को अब गुणवत्तापूर्ण निजी एवं सरकारी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की गारंटी मिल गई है। योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र को धरातल पर चरितार्थ कर रही है।

पात्र कर्मचारियों और आश्रितों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा लाभ

शासनादेश के मुख्य बिंदुओं और क्रियान्वयन व्यवस्था के तहत यह सुविधा समस्त राजकीय चिकित्सालयों तथा साचीज से संबद्ध निजी चिकित्सालयों में केवल अंतर्रोगी विभाग के उपचार हेतु अनुमन्य होगी। इस योजना का क्रियान्वयन स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें उपचार एवं पैकेज की दरें प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा निर्धारित दरों के अनुरूप होंगी। योजना के अंतर्गत प्रति कार्मिक लगभग तीन हजार रुपये का वार्षिक प्रीमियम अनुमानित है, जिसका संपूर्ण वास्तविक व्ययभार संबंधित प्रशासकीय विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। दोनों विभागों के नामित नोडल अधिकारी प्रतिवर्ष तीस जून तक पात्र लाभार्थियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का अद्यतन विवरण साचीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे ताकि नए पात्र कर्मियों को जोड़ने व अपात्रों को हटाने की प्रक्रिया सुचारु बनी रहे। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का प्राधिकृत डेटा उपलब्ध न होने के कारण उनके चिन्हांकन के लिए वित्त विभाग के परामर्श से और मुख्यमंत्री के अनुमोदनोपरांत पृथक से कार्यकारी आदेश जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ऐसे कार्मिक या उनके परिवार जो पूर्व से ही केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित किसी अन्य स्वास्थ्य योजना जैसे आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित हैं, उन्हें इस योजना में दोबारा लाभ अनुमन्य नहीं होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रामकथा पार्क में सजा वैश्विक रामायण संस्कृति का मंच, देश-विदेश के कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के कलाकारों ने रामलीला के जरिए दिखाई अपनी सांस्कृतिक विरासत अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्या ने रामायण की वैश्विक सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग बिखेरे। रामकथा पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के...

दुर्लभ दस्तावेजों और चित्रों में दिखेगी अयोध्या की विरासत, 8-9 नवंबर को प्रदर्शनी खुली रहेगी

रामकथा पार्क में आयोजन अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की हजारों वर्षों पुरानी आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी अब एक विशेष ऐतिहासिक प्रदर्शनी के जरिए लोगों के सामने होगी। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर रामकथा पार्क में ‘अयोध्या : आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान’ शीर्षक से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अयोध्या की प्राचीन...

अमित शाह ने अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह...

दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

सुख-समृद्धि और विकसित भारत की कामना की डेस्क। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद...

लाखों दीपो के प्रज्ज्वलन से जगमग हुई संगम नगरी

भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम सहित अन्य घाटों पर भव्य रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन लखनऊ। लोक संस्कृति, कला, साहित्य, परम्पराओं तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं जनसामान्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को महर्षि भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज में भव्य रूप दोपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.