TN

TotaRam News

What's Hot

दिनेश प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

Table of Content

  • छठवीं उ.प्र. कृषि विज्ञान कांग्रेस का भव्य समापन: कृषि क्षेत्र में नवाचार और डिजिटल कृषि पर हुआ मंथन
  • विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ 30 विशेषज्ञों और संस्थानों को प्रदान किए गए प्रतिष्ठित अवार्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) द्वारा आयोजित “विकसित कृषि विकसित भारत @2047 के लिये कृषि में परिवर्तन” विषयक तीन दिवसीय छठवीं उ.प्र. कृषि विज्ञान कांग्रेस का आज राष्ट्रीय गन्ना संस्थान में विधिवत समापन हो गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि, प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 एकेडमी एवार्डी, 09 फैलो एवार्डी और 07 ऑनरेरी फैलो को सम्मानित किया। इस अवसर पर भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान (झांसी), रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (झांसी) और असारा बायोटेक प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड (बाराबंकी) को उत्कृष्ट कृषि विज्ञान संस्थान/विश्वविद्यालय पुरस्कार से नवाजा गया।
कांग्रेस के अंतिम दिन दो महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र और दो ओरल प्रस्तुतीकरण सत्र आयोजित किए गए। सत्रों के दौरान लाइवलीहुड सिक्योरिटी, डेयरी, लाइवस्टॉक, पोलट्री, फिश फार्मिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर जैसे समसामयिक विषयों पर गहन पैनल डिस्कशन हुआ। प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ. पी. के. पाण्डेय, डॉ. चेतना गंगवार, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. रचना वर्मा और डॉ. मनीष कुमार चतली जैसे प्रसिद्ध वैज्ञानिकों ने अपने व्याख्यान दिए। वहीं द्वितीय तकनीकी सत्र में डॉ. जे.सी. राना, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, डॉ. सुधांशु सिंह, पद्मश्री श्री भारत भूषण त्यागी और भानु प्रताप सिंह ने कृषि की भावी चुनौतियों और समाधानों पर प्रकाश डाला।
विशेषज्ञों ने कृषि और पशुपालन क्षेत्र की चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया। डॉ. चेतना गंगवार ने पशुधन क्षेत्र में कम उत्पादकता, चारे की कमी और कमजोर बाजार संपर्क को किसानों के शोषण का मुख्य कारण बताया। डॉ. रचना वर्मा ने पोलट्री क्षेत्र में एंटीबायोटिक प्रतिरोध के खतरों के प्रति आगाह किया। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने मिट्टी के स्वास्थ्य और जैव विविधता के संरक्षण के लिए गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को एकमात्र विकल्प बताया। भानु प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि मिट्टी में घटता मृदा जैविक कार्बन फसल उत्पादन के लिए गंभीर खतरा है, जिससे निपटने के लिए किसानों को जैविक खाद और फसल चक्र जैसी टिकाऊ पद्धतियां अपनानी होंगी।
सम्मानित होने वाले प्रमुख वैज्ञानिकों में डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. यश पाल सिंह, डॉ. विकास चंद्र, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. पवन कुमार सिंह और डॉ. चेतना गंगवार शामिल रहे। ऑनरेरी फैलो के रूप में डॉ. त्रिवेणी दत्त (कुलपति, मेरठ), डॉ. अभिजित मित्र (कुलपति, मथुरा) और डॉ. यू.पी. सिंह (निदेशक, बीएचयू) को उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उपकार के अध्यक्ष कैप्टन (से.नि.) विकास गुप्ता और प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. विनोद कुमार तिवारी सहित देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों के वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मड़ियांव में दोआर0एम0सी0 प्लांट समेत 06 अवैध निर्माण सील

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को मड़ियांव व सैरपुर में अभियान चलाकर 02 आर0एम0सी0 प्लांट समेत 06 अवैध निर्माण सील किये। वहीं, गोसाईंगंज में न्यू जेल रोड पर लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि अभिषेक सिंह...

दिनेश प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) द्वारा आयोजित “विकसित कृषि विकसित भारत @2047 के लिये कृषि में परिवर्तन” विषयक तीन दिवसीय छठवीं उ.प्र. कृषि विज्ञान कांग्रेस का आज राष्ट्रीय गन्ना संस्थान में विधिवत समापन हो गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि, प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने...

राकेश सचान ने की वित्तीय वर्ष 2026-27 की समीक्षा बैठक

लखनऊ। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, रेशम, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय बजट का शत-प्रतिशत उपयोग नवंबर 2026 तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।शुक्रवार को डालीबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भवन लखनऊ...

आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय समारोह के साथ विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया

डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में “दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी” विषय पर केंद्रित एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 मनाया। इस समारोह में देश भर से नीति निर्माता, शोधकर्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद और छात्र शामिल हुए। यह समारोह डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित...

केजीएमयू, लखनऊ में 11–12 अप्रैल को ‘रेस्पिवॉक-2026’ कॉन्फ्रेंस

लखनऊ। श्वसन चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान, कौशल और इलाज की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को “रेस्पिवॉक-2026” नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षणिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।इसमें देशभर के विभिन्न संस्थानों जैसे एम्स दिल्ली,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.