TN

TotaRam News

What's Hot

पहले वीकेंड पर 9.91 करोड़ की कमाई, विवादों के बीच मिली रिलीज

Table of Content

डेस्क। विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। फिल्म को 27 फरवरी को रिलीज की मंजूरी उसी दिन शाम को Kerala High Court से मिली, जिसके कारण पहले दिन की कमाई पर असर पड़ा।

पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर पकड़ी रफ्तार

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, शनिवार से फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 4.51 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म ने पहले वीकेंड में कुल 9.91 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। आंकड़ों से साफ है कि शुरुआती दिक्कतों के बावजूद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ट्रेलर रिलीज के बाद शुरू हुआ विवाद

फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही इसके डायलॉग और कुछ दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई गई थी। आरोप लगाया गया कि फिल्म में केरल राज्य की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। इस मामले में Kerala High Court में याचिका दायर की गई और सिंगल बेंच ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों की रोक लगा दी थी। बाद में मामले को डिवीजन बेंच में ले जाया गया, जहां से निर्माताओं को राहत मिली और रिलीज पर लगी रोक हटा दी गई। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के चलते फिल्म 27 फरवरी को देर शाम ही सिनेमाघरों में पहुंच पाई। विवादों के बीच रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी 2’ को अब बॉक्स ऑफिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी समाज सुधारक बताया, जिन्होंने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित किया।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि महात्मा फुले महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के पक्षधर के रूप में अग्रणी...

कतार से QR कोड तक: भारत की तेज़ और सरल भुगतान क्रांति

डेस्क। कुछ समय पहले तक, एक साधारण वित्तीय लेन-देन के लिए समय, मेहनत और धैर्य जरूरी होता था। बिलों का भुगतान करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। पैसे भेजने के लिए बैंक जाना, फॉर्म भरना और पुष्टि के लिए कई दिनों तक इंतज़ार करना पड़ता था। भारत में उन लाखों लोगों...

जन भागीदारी के माध्यम से ही कुपोषण को दूर करना संभव- उप निदेशक

डेस्क। भारत सरकार द्वारा 09 से 23 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे 8वां पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, कोटा के सहयोग से आज लक्की बुर्ज सेंटर, कोटा पर पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित औषधि खोज पर कार्यशाला

डेस्क। सीएसआईआर-मानव संसाधन विकास केंद्र (सीएसआईआर-एचआरडीसी), गाजियाबाद में “एआई-संचालित औषधि खोज: उन्नत उपकरण, तकनीक और अनुप्रयोग” विषय पर तीन दिवसीय गहन कार्यशाला का आयोजन 7 से 9 अप्रैल, 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सीएसआईआर के वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों के लिए तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य उन्हें आधुनिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.