TN

TotaRam News

What's Hot

दूरसंचार नेटवर्क सुरक्षा मजबूत करने को विभाग के अहम कदम

Table of Content

डेस्क। संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज लोकसभा में एक अतारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि दूरसंचार विभाग ने देश में दूरसंचार नेटवर्क की सुरक्षा को मजबूत करने और साइबर हमलों तथा दूरसंचार बुनियादी ढांचे के दुरुपयोग को रोकने के लिए विभिन्न नीतिगत और तकनीकी उपाय किए हैं। इनमें से प्रमुख उपाय इस प्रकार हैं:

  1. दूरसंचार विभाग और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) ने भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पूफ़्ड कॉल्स की पहचान करने और उन्हें ब्लॉक करने के लिए एक प्रणाली विकसित की है। इस प्रणाली के परिणामस्वरूप ऐसी कॉल्स में लगभग 99 प्रतिशत की कमी आई है।
  2. दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग से संबंधित जानकारी को विभिन्न हितधारकों—जैसे केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों, राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस, बैंकों, यूपीआई सेवा प्रदाताओं और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं आदि के साथ साझा करने के लिए एक ऑनलाइन सुरक्षित डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (डीआईपी) विकसित किया है।
  3. दूरसंचार विभाग के निर्देशानुसार, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए यह अनिवार्य है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से वर्ष में एक बार, या जब भी नेटवर्क के कॉन्फ़िगरेशन में महत्वपूर्ण बदलाव हो, अपने नेटवर्क का ऑडिट करें या करवाएं। यह ऑडिट अंतरराष्ट्रीय मानकों (जैसे ISO/IEC 27001) के तहत ऑडिट करने के लिए मान्यता प्राप्त एक नेटवर्क प्रमाणन एजेंसी से कराया जाना चाहिए, जिसमें वल्नरेबिलिटी असेसमेंट एंड पेनिट्रेशन टेस्टिंग (वीएपीटी) भी शामिल हो। टीएसपी के नेटवर्क का बाहरी ऑडिट हर तीन साल में एक बार कराना अनिवार्य है।
  4. दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को ग्राहक विवरण रिकॉर्ड, कॉल विवरण रिकॉर्ड और आईपी विवरण रिकॉर्ड जैसे संवेदनशील दूरसंचार डेटासेट की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एडवाइजरी जारी की है, ताकि रेस्ट और ट्रांजिट के दौरान डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
  5. दूरसंचार विभाग ने सभी लाइसेंसधारियों द्वारा अनुपालन किए जाने के लिए “दूरसंचार विभाग के लाइसेंसधारियों की सुरक्षा नीति हेतु न्यूनतम आवश्यकताओं” पर निर्देश जारी किए हैं। यह सुरक्षा नीति, सुरक्षा और सुरक्षा प्रबंधन की स्थापना, कार्यान्वयन, रखरखाव और निरंतर सुधार के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करेगी।
  6. राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से नेटवर्क उपकरणों, सॉफ्टवेयर, आपूर्ति श्रृंखलाओं और डेटा प्रबंधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं का क्रॉस चेक नेटवर्क सुरक्षा ऑडिट प्रतिवर्ष किया जा रहा है।
  7. विभाग ने दूरसंचार साइबर सुरक्षा मामलों पर सिचुएशनल अवेयरनेस, निगरानी और समन्वय को बढ़ाने के लिए एक दूरसंचार सुरक्षा संचालन केंद्र (टीएसओसी) स्थापित किया है।

दूरसंचार विभाग ने फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर (फआरआई) विकसित किया है, जो एक जोखिम-आधारित मीट्रिक है। यह किसी मोबाइल नंबर को वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मध्यम, उच्च या अत्यंत उच्च जोखिम के रूप में वर्गीकृत करता है। एफआरआई हितधारकों—विशेष रूप से बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस सेवा प्रदाताओं को प्रवर्तन को प्राथमिकता देने और मोबाइल नंबर के उच्च जोखिम वाले होने की स्थिति में अतिरिक्त ग्राहक सुरक्षा उपाय करने के लिए सशक्त बनाता है। हितधारकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लेनदेन को रोकने और नागरिकों को दिए गए अलर्ट/नोटिफिकेशन के आधार पर अब तक ₹1,000 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की राशि रोकी गई है।

दूरसंचार विभाग ने एक नागरिक-केंद्रित पहल ‘संचार साथी’ विकसित की है, जो नागरिकों को संदिग्ध धोखाधड़ी वाले संचार की रिपोर्ट करने, उनके नाम पर चल रहे मोबाइल कनेक्शनों को जानने, खोए या चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट की रिपोर्ट करने और मोबाइल हैंडसेट की प्रामाणिकता की जांच करने आदि की सुविधा प्रदान करती है। संचार साथी के परिणाम इस प्रकार हैं:

  1. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस द्वारा 27.96 लाख खोए/चोरी हुए मोबाइल हैंडसेटों को ट्रेस (खोजा) किया गया है और 8.22 लाख खोए/चोरी हुए मोबाइल हैंडसेटों को बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस कर दिया गया है।
  2. नागरिकों द्वारा ‘नॉट माय नंबर’ या ‘नॉट रिक्वायर्ड’ के रूप में रिपोर्ट किए जाने के आधार पर 2.22 करोड़ मोबाइल कनेक्शन काट दिए गए हैं।
  • III. संदिग्ध फ्रॉड कम्युनिकेशन से संबंधित जागरूक नागरिकों द्वारा प्रदान किए गए 7.72 लाख इनपुट के आधार पर 39.42 लाख मोबाइल कनेक्शन काट दिए गए हैं।
  • दूरसंचार विभाग संचार साथी और एफआरआई पहलों के तहत व्यापक जागरूकता अभियानों के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है और दूरसंचार संबंधी धोखाधड़ी को रोक रहा है। जागरूकता फैलाने के लिए इन पहलों के बारे में एक्सप्लेनर वीडियो और इन्फोग्राफिक्स नियमित रूप से तैयार किए जाते हैं और दूरसंचार विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाते हैं। विभाग ने ‘संचार मित्र’ योजना भी शुरू की है, जिसके माध्यम से छात्रों को वॉलंटियर्स के रूप में जोड़ा गया है ताकि वे नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा, धोखाधड़ी की रोकथाम और ‘संचार साथी’ पोर्टल तथा ऐप के उपयोग के बारे में शिक्षित कर सकें। इसके अलावा, नागरिक संपर्क कार्यक्रमों में बहुभाषी समाचार लेख और विज्ञापन, सार्वजनिक स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन और होर्डिंग्स, टीवी और रेडियो संदेश, विभाग की क्षेत्रीय इकाइयों द्वारा स्थानीय स्तर की गतिविधियां, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ एसएमएस अभियान और व्यापक सोशल मीडिया सामग्री शामिल है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमित शाह ने महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन किया

डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन किया। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। ज्योतिबा...

निवेशकों व युवाओं का बढ़ता रुझान, खाद्य प्रसंस्करण में संभावनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए व्यापक रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उ०प्र० खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत उपलब्ध कराई...

देश का पहला पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा केजीएमयू में: डॉ. सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित रेस्पिवॉक कॉन्फ्रेंस का आज शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि इस शैक्षणिक महाकुंभ में देशभर के विभिन्न एम्स एवं चिकित्सा संस्थानों से लगभग 300 पल्मोनोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, पीजी रेजिडेंट्स एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रतिभाग कर कॉन्फ्रेंस...

आशा कार्यकर्ताओं को मिले संसाधन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एचसीएल सहायतित स्वयंसेवी संस्था ममता-एचएमआईएस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरा नगर में कार्यक्रम आयोजित हुया जहां पर सीएचसी इंदिरा नगर के तहत आने वाले दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीचसी)- जुगौली और खरगापुर तथा अलीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाली तीन नगरीय पीएचसी- त्रिवेणी नगर,...

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.