TN

TotaRam News

What's Hot

टीडीबी-डीएसटी ने कार्बन क्राफ्ट को पर्यावरण अनुकूल समर्थन दिया

Table of Content

डेस्क। सरकार की सतत औद्योगिक विकास और चक्रीय अर्थव्यवस्था कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने पर्यावरण के अनुकूल, अल्ट्रा-लो कार्बन वॉल क्लैडिंग आवरण सामग्री के व्यावसायीकरण में सहायता के लिए कार्बन क्राफ्ट डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के साथ वित्तीय सहायता के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

“पर्यावरण के अनुकूल अल्ट्रा लो कार्बन फुटप्रिंट वॉल क्लैडिंग का व्यावसायीकरण” नामक इस परियोजना में स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके विकसित जियोपॉलिमर-आधारित टाइलों के लिए एक अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा की स्थापना शामिल है। कार्बनक्राफ्ट एक डिज़ाइन और सामग्री नवाचार स्टार्टअप है जो निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट का उपयोग करके अति-निम्न कार्बन उत्सर्जन वाले, चक्रीय अर्थव्यवस्था पर आधारित भवन निर्माण सामग्री विकसित करने पर केंद्रित है। कंपनी की स्वामित्व वाली तकनीक औद्योगिक उप-उत्पादों को टाइल, एग्रीगेट और ईंट जैसे मूल्यवर्धित उत्पादों में स्थायी रूप से समाहित करने में सक्षम बनाती है। प्रस्तावित जियोपॉलिमर वॉल क्लैडिंग दीर्घकालिक, उच्च-प्रदर्शन वाली टाइलें हैं जो पुनर्चक्रित क्वार्ट्ज अपशिष्ट और बहु-श्रेणी क्वार्ट्ज रेत का उपयोग करके विशेष प्रसंस्करण और मिश्रण तकनीकों के माध्यम से निर्मित की जाती हैं, जिससे ऊर्जा-गहन भट्टी में पकाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

इस अवसर पर टीडीबी के सचिव श्री राजेश कुमार पाठक ने कहा कि भारत के जलवायु लक्ष्यों और शुद्ध शून्‍य महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए स्‍थायी निर्माण सामग्री की ओर बढ़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्बन क्राफ्ट जैसे नवोन्मेषी स्टार्टअप्स का समर्थन करके, टीडीबी स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के व्यावसायीकरण को सक्षम बना रहा है जो कार्बन फुटप्रिंट को कम करती हैं, अपशिष्ट के सदुपयोग को बढ़ावा देती हैं और भारत के हरित विनिर्माण इकोसिस्‍टम को मजबूत करती हैं। कार्बन क्राफ्ट डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापकों ने टीडीबी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से विनिर्माण क्षमताओं के विस्तार में तेजी आएगी और स्‍थायी निर्माण सामग्री के लिए बाजार पहुंच बढ़ेगी। कंपनी ने चक्रीय अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत के सिद्धांतों के अनुरूप कम कार्बन उत्सर्जन वाले निर्माण समाधानों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस परियोजना से विशेष वास्तुशिल्प आवरण सामग्री के आयात प्रतिस्थापन में योगदान मिलने, औद्योगिक कचरे को कम करने और देश भर में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार निर्माण कार्य प्रणालियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे भारत के सतत और आत्मनिर्भर विकास के दृष्टिकोण को बल मिलेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए पीटर मैग्यार को बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और...

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ: राजनाथ सिंह बोले—खेलो इंडिया से बढ़ी पारंपरिक खेलों की पहचान

लखनऊ। लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही...

धौलाना में भीषण सड़क हादसा: बरात लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

लखनऊ /हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार,...

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को...

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर

डेस्क। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.