TN

TotaRam News

What's Hot

लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल के सदाबहार गीतों ने जगाई गोल्डन एरा की यादें

Table of Content

  • प्रॉमिनेंट मॉल में आयोजित सिम्फोरिया म्यूजिकल नाइट का जलवा

लखनऊ। शिवांजना और भारतीयम् के सिम्फोरिया म्यूजिकल नाइट में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के सुमधुर गीतों ने फिल्मी जगत के गोल्डन संगीत युग को जीवंत किया। अमित श्रीवास्तव और राजीव रंजन द्वारा इस यादगार शाम का भव्य आयोजन सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल में किया गया था। रीमिक्स के दौर में सुपरहिट फिल्मी गीतों के मूल स्वरूप ने संगीत के दीवानों को अपना मुरीद बना लिया।
वर्ष 1984 से संगीत के क्षेत्र में स्थापित हो चुका सुपरिचित नाम “वायलेंट द म्यूजिकल बैंड” के कलाकारों ने इस यादगार शाम को सजाया। इस शाम में खासतौर से मुम्बई से लोकप्रिय गायक आलोक काटदरे और गुल सक्सेना के साथ मशहूर ड्रमर, जॉन टी. हंट को आमंत्रित किया गया था। जॉन टी. हंट ने आर.डी. बर्मन और जतिन ललित के कई गानों को अपनी बेहतरीन ड्रमिंग से संवारा है। प्रॉमिनेंट मॉल परिसर में तालियों की गूंज ने बता दिया कि यह शाम आगंतुकों के लिए यादगार रही। इसमें मुम्बई के लोकप्रिय गायक आलोक काटदरे और गुल सक्सेना के साथ लखनऊ के पसंदीदा गायक कुलदीप चौहान और दिव्यांशी मौर्या ने इस शाम को “लक्ष्मीकांत प्यारेलाल” के कई सदाबहार गीतों को सुनाकर यादगार बना दिया। बात सोलो गायन की करें तो गुल सक्सेना ने सत्यम शिवम सुंदरम, तेरे मेरे बीच में, आ जाने जा, हवा हवाई, एक दो तीन, आलोक काटदरे ने मेरी उमर के नौजवानों, मैं आया हूं ले के साज, हाल क्या है दिलों का, एक हसीना थी, कुलदीप चौहान ने चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे, मस्त बहारों का मैं आशिक, पर्दा है पर्दा और दिव्यांशी मौर्या ने मेरे नसीब में तू है कि नहीं, बिन्दिया चमकेगी सुनाकर सीधे दर्शकों के दिलों पर सुरों की शीतल बरसात की।
इस शाम में युगल जोड़ियों ने भी धमाल मचाया। कुलदीप और दिव्यांशी ने ज़िहाल-ए-मुस्किन, ढपली वाले, जुम्मा चुम्मा दे दे, कुलदीप और गुल ने एक प्यार का नगमा है आलोक और गुल ने मैं तेरे प्यार में पागल, जाओ तुम चाहें जहां, आलोक और कुलदीप ने बने चाहें दुश्मन आलोक और दिव्यांशी ने ओ मेरी जान बोल मेरी, दिव्यांशी और गुल ने हंसता हुआ नूरानी चेहरा, चोली के पीछे, सुनाया तो माहौल में जोश भर गया। इसके साथ ही श्रोताओं की फरमाइशों को पूरा करते हुए कलाकारों ने एजी ओजी, नायक नहीं, मैं जट्ट यमला पगला जैसे सुपरडुपर हिट नगमें भी सुनाकर शाम को परवान चढ़ाया।
शिवांजना के प्रमुख राजीव रंजन सिंह के अनुसार वर्तमान में यू-ट्यूब पर “शिवांजना म्यूजिक” नाम से चैनल उपलब्ध है। इस पर “कोई हमदर्द” और “खूबसूरत तुम” जैसे कई लोकप्रिय गीत सुने जा सकते हैं। भारतीयम् और शिवांजना द्वारा संगीत और थिएटर के आयोजन किये जा रहे हैं। बीते साल शिवांजना द्वारा 19 नवम्बर को “पंचम धारा” आर.डी. बर्मन म्यूजिकल नाइट और 20 नवम्बर को “द क्लाउन-विदूषक” हास्य नाटक का प्रदर्शन संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में किया जा चुका है। इसके साथ ही बीते महीने 14 मार्च को डैडी नाटक भी इसी ऑडिटोरियम में प्रायोजित किया गया था।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए पीटर मैग्यार को बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और...

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ: राजनाथ सिंह बोले—खेलो इंडिया से बढ़ी पारंपरिक खेलों की पहचान

लखनऊ। लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही...

धौलाना में भीषण सड़क हादसा: बरात लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

लखनऊ /हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार,...

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को...

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर

डेस्क। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.