TN

TotaRam News

What's Hot

विद्युत व्यवस्था में बड़े निवेश और नई परियोजनाओं से प्रदेश में बढ़ी बिजली उपलब्धता

Table of Content

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर स्थित मंगलम मैरिज हॉल में कैलाश मानसरोवर दर्शनोंपरांत आयोजित महाप्रसाद भोज कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। अपने संबोधन में मंत्री ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों के समय ऊर्जा क्षेत्र में भारी दुर्व्यवस्था थी। बिजली की उपलब्धता सीमित थी और आम जनता को लगातार कटौती का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं। आज प्रदेश में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में कहीं अधिक और बेहतर बिजली उपलब्ध हो रही है।

मंत्री ने बताया कि मिर्जापुर के मड़िहान तहसील में प्रदेश के चौथे 765 केवीए विद्युत उपकेंद्र की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में प्रदेश में केवल तीन 765 केवीए के विद्युत उपकेंद्र स्थापित हुए थे, जबकि वर्तमान सरकार ने मात्र चार वर्षों में एक और 765 केवीए उपकेंद्र की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है, जो प्रदेश की ऊर्जा क्षमता को और मजबूत करेगा। उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2025–26 में सुल्तानपुर जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत 394 अतिरिक्त परिवर्तनों की स्थापना, दो अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, दो नए पावर ट्रांसफार्मरों की स्थापना, दो नई 11 केवी विद्युत लाइनों का निर्माण तथा 11 केवी लाइन विभक्तिकरण के कार्यों के लिए लगभग 780 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ है, जिन पर तेजी से कार्य प्रगति पर है और इन्हें मार्च माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इससे पूर्व भी सुल्तानपुर जनपद में ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक निवेश किया गया है। वर्ष 2023–24 में 3626.55 लाख रुपये तथा वर्ष 2024–25 में 4405.82 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विद्युत परियोजनाएं पूर्ण कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में जनहित से जुड़े जो भी आवश्यक कार्य होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय , मा.विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन

डेस्क। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का आज निधन हो गया। उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें 8 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के...

अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का युद्धविराम

डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक प्रगति सामने आई है। Donald Trump ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घोषणा की कि दोनों देश एक निर्णायक शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो...

नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की 11वीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता की सराहना की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि ठीक 11-वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना युवाओं के स्वरोजगार में बहुत मददगार साबित हुई है।प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना की सफलता यह दर्शाती है कि जब किसी व्यक्ति को सही अवसर मिलते हैं, तो वह न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है बल्कि राष्ट्र...

LPG के बाद अब PNG महंगी

डेस्क। पश्चिम एशिया संकट के कारण रसोई गैस (LPG) के बाद अब पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंचने वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ कानपुर, मेरठ, अजमेर जैसे शहरों में पीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने 1 अप्रैल 2026 से नई दरें...

“असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव प्रचार समाप्त

डेस्क। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। अब उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम (EVM) में कैद होगा। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर गुरुवार को एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र असम,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.