TN

TotaRam News

What's Hot

अविमुक्तेश्वरानंद का आंदोलन शुरू, काशी से लखनऊ तक करेंगे यात्रा

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गाय को ‘राज्यमाता’ घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने काशी से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को उन्होंने काशी के घाट पर गंगा पूजन कर ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ के शंखनाद की शुरुआत की। शनिवार सुबह शंकराचार्य ने अपने आश्रम से लखनऊ के लिए कूच किया। यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने श्री चिंतामणि गणेश और संकटमोचन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकटमोचन हनुमानाष्टक, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ कर यात्रा के सफल होने की प्रार्थना की।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अगले चार दिनों तक उत्तर प्रदेश के छह जिलों में गो रक्षा को लेकर सभाएं करेंगे। उनकी यात्रा जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव और लखीमपुर खीरी से होकर गुजरेगी और 11 मार्च को वह लखनऊ पहुंचेंगे। शंकराचार्य ने यूपी की योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था। उनकी मांग थी कि प्रदेश में गोमाता को राज्यमाता का दर्जा दिया जाए और गोहत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के दिन इस अल्टीमेटम का 35वां दिन था, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने आंदोलन की शुरुआत करने का फैसला लिया। इसके बाद 10 मार्च को नैमिषारण्य से सिधौली के लिए रवाना होंगे, जहां सभा को संबोधित करने के बाद इटौंजा होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। यहां वह अपनी मांगों को लेकर आगे की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, 7 मार्च को वे जौनपुर, सुल्तानपुर और रायबरेली में सभाएं करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 8 मार्च को रायबरेली से मोहनलालगंज, लालगंज, अचलगंज और उन्नाव में सभाएं होंगी। 9 मार्च को उन्नाव, बांगरमऊ, बघौली और नैमिषारण्य में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमित शाह ने महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन किया

डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर सादर नमन किया। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। ज्योतिबा...

निवेशकों व युवाओं का बढ़ता रुझान, खाद्य प्रसंस्करण में संभावनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए व्यापक रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उ०प्र० खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत उपलब्ध कराई...

देश का पहला पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा केजीएमयू में: डॉ. सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित रेस्पिवॉक कॉन्फ्रेंस का आज शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि इस शैक्षणिक महाकुंभ में देशभर के विभिन्न एम्स एवं चिकित्सा संस्थानों से लगभग 300 पल्मोनोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, पीजी रेजिडेंट्स एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रतिभाग कर कॉन्फ्रेंस...

आशा कार्यकर्ताओं को मिले संसाधन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एचसीएल सहायतित स्वयंसेवी संस्था ममता-एचएमआईएस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरा नगर में कार्यक्रम आयोजित हुया जहां पर सीएचसी इंदिरा नगर के तहत आने वाले दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीचसी)- जुगौली और खरगापुर तथा अलीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाली तीन नगरीय पीएचसी- त्रिवेणी नगर,...

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.