TN

TotaRam News

What's Hot

रक्षा मंत्री ने खेल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया

Table of Content

डेस्क। “सरकार विभिन्न पहलों के माध्यम से देश के भीतर एक ऐसी खेल संस्कृति विकसित कर रही है, जहाँ एथलीटों और युवाओं के पास अवसरों, संसाधनों और सम्मान की कोई कमी न हो।“ यह विचार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में आदित्य बिड़ला मेमोरियल पोलो कप के फाइनल के दौरान व्यक्त किए। सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को और ऊँचा उठाने और देश की खेल अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने के लिए इस क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सरकार, निजी क्षेत्र और विभिन्न सामाजिक समूह मिलकर कार्य करें, तो निकट भविष्य में भारत खेलों, विशेष रूप से पोलो के क्षेत्र में, अपनी एक सुदृढ़ वैश्विक पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि पोलो राष्ट्र की हजारों साल पुरानी खेल परंपराओं में गहराई से रचा-बसा है और इसे सही मायने में भारत का ‘विरासत खेल’ घोषित किया जा सकता है। उन्होंने पोलो में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारने और इसकी समृद्ध विरासत को संजोने में भारतीय सेना के महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “भारतीय पोलो संघ के साथ मिलकर भारतीय सेना ने इस विरासत को जीवंत और प्रासंगिक बनाए रखने में एक केंद्रीय भूमिका निभाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपसी सहयोग से हम पोलो के साथ-साथ भारत के अन्य खेलों के लिए भी एक सकारात्मक संस्कृति विकसित करेंगे, जिससे हमारी युवा प्रतिभाएँ आगे आ सकेंगी और देश का गौरव बढ़ाएंगी।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘खेला इंडिया’ और ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ जैसी पहलों के साथ-साथ खेल बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विकास ने युवाओं को उत्कृष्टता प्राप्त करने और आगे बढ़ने के लिए एक नया मंच प्रदान किया है। उन्होंने आगे कहा कि आगामी ‘राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम’ और ‘खेलो भारत नीति’ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाली हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये उपाय खेल संगठनों के भीतर अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देंगे, जिससे खिलाड़ियों को एक निष्पक्ष और सहायक परिवेश मिल सकेगा। रक्षा मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि जिस प्रकार निजी भागीदारी ने औद्योगीकरण, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्रों में नई ऊर्जा और गति का संचार किया है, उसी प्रकार निजी क्षेत्र और उद्योग जगत के हितधारक एक पेशेवर दृष्टिकोण, दीर्घकालिक विजन और एक स्थायी सहायता प्रणाली के विकास को बढ़ावा देंगे। उन्होंने आगे कहा कि इससे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट कोचिंग, विश्व स्तरीय सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी के अवसरों तक पहुँच प्राप्त होगी। राजनाथ सिंह ने पोलो का वर्णन करते हुए कहा कि यह न केवल शक्ति और गति का खेल है, बल्कि लय, रणनीति, समन्वय, अनुशासन और साहस का एक अनूठा संगम है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मैनपुरी में 63 करोड़ रूपये की लागत से भव्य सांस्कृतिक केन्द्र निर्माणाधीन

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी विगत 09 वर्षों से राज्य सरकार की प्राथमिकता में रहा है। इसी के चलते यहां चौमुखी विकास के साथ बुनियादी सुविधाओं का सृजन तथा शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सड़कों का जाल बिछाया गया है। मैनपुरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि होने के साथ ही अनेक प्राचीन धार्मिक स्थल तथा प्राचीन...

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा

डेस्क। टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। बताया जा रहा है कि एयरलाइन को लगातार हो रहे घाटे और पिछले साल अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के बाद बढ़ी नियामकीय जांच...

वाराणसी में 30.745 किलो अवैध गांजा के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ /वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में थाना सिगरा पुलिस टीम में मुखबिर की सूचना पर अन्तर्राज्यीय गिरोह के ओडिशा निवासी तस्करों सन्तोष कुमार बेहरा और रोहित साहू को अमूल डेयरी एन.ई.आर. पार्क के पास से 30.745 किलो अवैध गाँजा (अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपया) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने घटना...

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

लखनऊ। प्रदेश के विधायक निवास ए ब्लॉक दारूसफा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेना एवं महिला ब्राह्मण सभा के द्वारा सभी राष्ट्रीय महानगर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं तथा सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री डॉ. के सी पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुई। जहां सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम के...

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन योजना (PLI-SFPI)

डेस्क। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा शुरू की गई खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना, भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत करने, वैश्विक बाजारों में भारतीय ब्रांडों को बढ़ावा देने और वैश्विक खाद्य विनिर्माण क्षेत्र में अग्रणी कंपनियां बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.