डेस्क। सोशल मीडिया पर इस समय फिटनेस इन्फ्लुएंसर और रियलिटी शो स्टार रजत दलाल का नाम छाया हुआ है। रजत ने अचानक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी को पूरी तरह गुप्त रखा और अब सीधे फोटोज पोस्ट करके फैंस को सरप्राइज दे दिया।
तस्वीरों में रजत ऑफ़ वाइट शेरवानी में और उनकी पत्नी रेड लहंगे में नजर आईं। रजत ने तस्वीरों के साथ लिखा, “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।” उनकी शादी का समारोह निजी था और इसे रंगीन स्मोक क्रैकर्स और खुबसूरत लोकेशन के साथ मनाया गया। रजत दलाल बिग बॉस 18 के पूर्व कंटेस्टेंट और हाल ही में टीवी रियलिटी शो ‘द 50’ में दिखाई दे चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स दोनों ही उनकी शादी की झलकियों को देखकर हैरान और खुश हैं। फिलहाल, रजत ने अपनी पत्नी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
इससे पहले रजत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही वह अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाएंगे। रजत हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते आए हैं और यह शादी उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हुई।
