TN

TotaRam News

What's Hot

“रेल मदद ने हेल्पलाइन 139, वेब, ऐप और एसएमएस के जरिए यात्री सुविधाएं बढ़ाईं

Table of Content

  • “भारतीय रेलवे ने क्षेत्रीय व्यंजनों से यात्रियों की सुविधा बढ़ाई
  • गुजरात में थेपला, पश्चिम बंगाल में माछेर झोल, कर्नाटक में मेदु वड़ा
  • मध्य प्रदेश में इंदौरी पोहा और राजस्थान में प्याज कचौरी का आनंद।”

डेस्क। रेल मदद भारतीय रेलवे की शिकायत निवारण प्रणाली है, जो यात्रियों को शिकायत, सहायता और पूछताछ के लिए एक एकीकृत प्लेटफॉर्म प्रदान करती है। रेलमदद के माध्यम से यात्री हेल्पलाइन नंबर 139, रेलमदद वेब, ऐप और एसएमएस जैसे कई माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रेलमदद यात्रियों को उनकी शिकायत के समाधान पर फीडबैक देने की सुविधा भी प्रदान करता है।

भारतीय रेलवे अपनी ट्रेनों में हर साल लगभग 58 करोड़ भोजन परोसता है, जिनमें शिकायतों की औसत दर केवल लगभग 0.0008% है, जिसमें अधिक वसूली (ओवरचार्जिंग) से संबंधित शिकायतें भी शामिल हैं। इन शिकायतों की जांच के बाद पिछले तीन वर्षों में ₹2.6 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। वर्ष 2025 के दौरान पैंट्री कार स्टाफ द्वारा रेल यात्रियों पर हमले की 3 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। संबंधित सरकारी रेलवे पुलिस द्वारा पैंट्री कार स्टाफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। भारतीय रेलवे लगातार यह प्रयास कर रहा है कि यात्रियों को निर्धारित दरों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएं। इसे सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जाते हैं। ट्रेनों में ओवरचार्जिंग रोकने के लिए रेलवे द्वारा निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं:

  • यात्रियों को मेन्यू और दरों की जानकारी देने के लिए लिंक सहित एसएमएस भेजा जाता है।
  • बिलिंग और कैशलेस भुगतान के लिए पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों की स्थापना।
  • बिलिंग को बढ़ावा देने और ओवरचार्जिंग रोकने के लिए जागरूकता अभियान।
  • पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (पीडीडब्ल्यू) बाल्टी और चाय/कॉफी कंटेनरों पर रेट स्टिकर।
  • मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में ई-पैंट्री सेवा शुरू, जिससे यात्री ऑनलाइन भोजन बुक कर सकें।
  • कैटरिंग स्टाफ के लिए क्यूआर कोड आधारित पहचान पत्र लागू।
  • कैटरिंग आइटम और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की दरों की जानकारी के लिए पंपलेट वितरण।
  • ओवरचार्जिंग और बिलिंग की जांच के लिए विशेष निरीक्षण अभियान।
  • ओवरचार्जिंग पाए जाने पर उचित जुर्माना लगाया जाता है।
  • ट्रेनों में ऐसी कोई घटना रिपोर्ट होने पर सेवा प्रदाताओं के खिलाफ तुरंत और उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाती है।

ट्रेनों में क्षेत्रीय व्यंजन

रेल मंत्रालय ने वाणिज्यिक परिपत्र संख्या 25/2022 के माध्यम से आईआरसीटीसी को ट्रेनों के मेन्यू को क्षेत्रीय व्यंजनों, मौसमी पकवानों और हेल्दी फूड विकल्पों (जिसमें मिलेट आधारित उत्पाद शामिल हैं) के अनुसार अनुकूलित करने की अनुमति दी है। उपरोक्त निर्देश के अनुसार आईआरसीटीसी ने यात्रियों के फीडबैक के आधार पर मेन्यू तैयार किया है। आईआरसीटीसी समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों को व्यक्तिगत अनुभव देने के लिए क्षेत्रीय व्यंजन शुरू करता रहा है। ट्रेनों में शुरू किए गए कुछ क्षेत्रीय व्यंजन इस प्रकार हैं:

क्रमांकराज्यव्यंजन सामग्री
1.ओडिशादलमा, चेन्ना पोडा
2.तमिलनाडुसेट दोसाई, पालकट्टी चेट्टीनाड
3.कर्नाटकमेदू वड़ा
4राजस्थानप्याज कचौरी
5महाराष्ट्रवड़ा पाव
6पश्चिम बंगालमाछेर झोल
7गुजरातथेपला
8झारखंडसिंगारा, फुलुरी, आलू चोखा, आलू परवल
9मध्य प्रदेशकांदा पोहा, इंदौरी पोहा, सेव टमाटर सब्जी, अजवाइन पराठा, रागी भाखरी,पात्रा भागर, खोया चिकन, रागी थेपला, 

इन क्षेत्रीय/स्थानीय व्यंजनों को शामिल करने से यात्रियों को प्रामाणिक स्थानीय स्वादों का आनंद लेने और स्थानीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। यह जानकारी रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रजत दलाल ने की सीक्रेट वेडिंग, फैंस को सोशल मीडिया पर दिया सरप्राइज

डेस्क। सोशल मीडिया पर इस समय फिटनेस इन्फ्लुएंसर और रियलिटी शो स्टार रजत दलाल का नाम छाया हुआ है। रजत ने अचानक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी को पूरी तरह गुप्त रखा और अब सीधे फोटोज पोस्ट करके फैंस को सरप्राइज दे...

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व...

‘मन की बात’ से देशवासियों में नई ऊर्जा, विश्वास और एकजुटता का संचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं...

पेट की चर्बी सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा: डॉ. जितेंद्र सिंह

डेस्क। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां कहा कि पूरे मोटापे की तुलना में पेट या शरीर के मध्य मोटापा एक बड़ा जोखिम है, विशेष रूप से भारतीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में गूंजा यूपी का मॉडल

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तर प्रदेश की पहल को देशभर में नई पहचान मिली है। मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उत्तर प्रदेश की दो उल्लेखनीय पहलों—वाराणसी के ऐतिहासिक वृक्षारोपण अभियान एवं मेरठ में सौर ऊर्जा के सफल मॉडल—का विशेष उल्लेख...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.