TN

TotaRam News

What's Hot

टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

Table of Content

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शॉ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आकृति के साथ तस्वीरें साझा कर इस खुशखबरी की जानकारी दी। तस्वीरें शेयर करते हुए पृथ्वी शॉ ने भावुक कैप्शन भी लिखा, “मैदान पर छक्कों से लेकर जिंदगीभर की शानदार पारी तक, वह मेरी परफेक्ट पारी हैं।” सगाई की तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस और क्रिकेट प्रेमी कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इससे पहले भी शॉ कई बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आकृति के साथ तस्वीरें और रील्स साझा कर चुके हैं। वहीं आकृति अग्रवाल एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 32 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह फैशन, लाइफस्टाइल और डांस से जुड़ी रील्स शेयर करती रहती हैं, जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिली है। आकृति अभिनेत्री भी हैं और जल्द ही तेलुगू फिल्म ‘त्रिमुखा’ के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो और टीवी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं तथा कई ब्रांड कोलैबोरेशन का हिस्सा भी रही हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी समाज सुधारक बताया, जिन्होंने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित किया।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि महात्मा फुले महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के पक्षधर के रूप में अग्रणी...

कतार से QR कोड तक: भारत की तेज़ और सरल भुगतान क्रांति

डेस्क। कुछ समय पहले तक, एक साधारण वित्तीय लेन-देन के लिए समय, मेहनत और धैर्य जरूरी होता था। बिलों का भुगतान करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। पैसे भेजने के लिए बैंक जाना, फॉर्म भरना और पुष्टि के लिए कई दिनों तक इंतज़ार करना पड़ता था। भारत में उन लाखों लोगों...

जन भागीदारी के माध्यम से ही कुपोषण को दूर करना संभव- उप निदेशक

डेस्क। भारत सरकार द्वारा 09 से 23 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे 8वां पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, कोटा के सहयोग से आज लक्की बुर्ज सेंटर, कोटा पर पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित औषधि खोज पर कार्यशाला

डेस्क। सीएसआईआर-मानव संसाधन विकास केंद्र (सीएसआईआर-एचआरडीसी), गाजियाबाद में “एआई-संचालित औषधि खोज: उन्नत उपकरण, तकनीक और अनुप्रयोग” विषय पर तीन दिवसीय गहन कार्यशाला का आयोजन 7 से 9 अप्रैल, 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सीएसआईआर के वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों के लिए तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य उन्हें आधुनिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.