TN

TotaRam News

What's Hot

सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, बॉडी बनेगी सुपर फिट और एनर्जेटिक

Table of Content

सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, बॉडी बनेगी सुपर फिट और एनर्जेटिक

Morning Health Tips: सुबह खाली पेट सही चीजें खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और सेहत बेहतर होती है. जानिए वो 5 सुपरफूड्स जो आपकी बॉडी को फिट और एनर्जेटिक बनाएंगे.

Morning Health Tips: स्वस्थ और फिट बॉडी पाने के लिए खानपान का सही चयन बेहद जरूरी होता है. इसके लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है. क्योंकि जरा सी लापरवाही हमारी बॉडी खराब कर सकती है. साथ ही सही खान-पान से शरीर की एनर्जी बनी रहती है. इसलिए सुबह खाली पेट कुछ खास चीजों को खाने से सेहत हमेशा बेहतर रहता है. आइए जानते हैं वे पांच कौन सी चीजें हैं जिन्हें खाली पेट लेने से बॉडी में चार चांद लग सकते हैं.

 

गुनगुना पानी और नींबू

सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद है. अगर इसमें नींबू डाल दें तो और बेहतर होता है. क्योंकि नींबू डाला हुआ गुनगुमा पीने से शरीर के मेटाबॉलिज्म में तेजी आती है और टॉक्सिन बाहर निकलते हैं. साथ ही त्वचा भी ग्लो करती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
 

मूंगफली या बदाम

सूखी मूंगफली खाली पेट खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है. क्योंकि मूंगफली और बदाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिंस भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिनभर काम करने की ताकत देते हैं.

हरी सब्जियों का जूस

पालक, मेथी, गाजर जैसी हरी सब्जियों का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. खाली पेट यह जूस लेने से विटामिन और मिनरल्स सीधे शरीर में जाते हैं, जिससे बॉडी को ताकत मिलती है.

ओट्स या दलिया

ओट्स या दलिया सुबह खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इसमें फाइबर अधिक होने के कारण पाचन भी बेहतर होता है और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है. यह वजन घटाने में भी मदद करता है.

दही या योगर्ट

खाली पेट दही या योगर्ट खाने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया सक्रिय होते हैं. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है. दही में कैल्शियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है.

Disclaimer: यह सामान्य जानकारी और मान्यताओं आधारित है. किसी भी नुस्के को आजमाने से पहले चिकित्सकों से सलाह जरूर लें.

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए पीटर मैग्यार को बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और...

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ: राजनाथ सिंह बोले—खेलो इंडिया से बढ़ी पारंपरिक खेलों की पहचान

लखनऊ। लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही...

धौलाना में भीषण सड़क हादसा: बरात लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

लखनऊ /हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार,...

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को...

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर

डेस्क। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.