डेस्क। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का आज निधन हो गया। उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें 8 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नोएडा स्थित उनके आवास पर रखा गया है। इसके बाद उन्हें Nizamuddin के पास स्थित शवदाह गृह ले जाया जाएगा, जहां आज शाम 5 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
Mohsina Kidwai लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं और कांग्रेस संगठन में कई अहम पदों पर कार्य किया। वह गांधी परिवार के करीबी नेताओं में गिनी जाती थीं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की सरकार में स्वास्थ्य, परिवहन और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। वे कई बार सांसद रहीं, साथ ही कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और संगठन में विभिन्न प्रमुख भूमिकाओं में भी सक्रिय रहीं। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
1932 में जन्मीं Mohsina Kidwai राष्ट्रीय राजनीति में एक प्रमुख मुस्लिम महिला नेता के रूप में उभरीं। उन्होंने कम उम्र में कांग्रेस पार्टी जॉइन की और अपनी प्रशासनिक क्षमता तथा जमीनी पकड़ के बल पर खासकर Uttar Pradesh में मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई।
