TN

TotaRam News

What's Hot

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का पवेलियन इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एआई सत्रों की मेजबानी करेगा

Table of Content

डेस्क। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एमआईबी पवेलियन में पैनल चर्चा, मास्टरक्लास और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन होंगे जो मीडिया और मनोरंजन पर एआई के परिवर्तनकारी प्रभाव का पता लगाएंगे। इनमें एआई-संचालित प्रोडक्शन वर्कफ़्लो, बहुभाषी वॉयस टेक्नोलॉजी, गेमिंग इनोवेशन, कंटेंट मोनेटाइजेशन और जिम्मेदार एआई फ्रेमवर्क शामिल हैं। मुख्य आकर्षणों में इंटरैक्टिव एआई माइक्रो-ड्रामा स्टोरीटेलिंग, एडोब के साथ साझेदारी में बनी कथावतार एआई-जनरेटेड लघु फिल्में और फिल्म निर्माण तथा सांस्कृतिक प्रामाणिकता के विकास की जांच करते हुए एआई-संचालित स्टोरीटेलिंग पर शेखर कपूर का मास्टरक्लास शामिल हैं। सत्रों में एलटीएम ब्लूवर्स, एडब्ल्यूएस, गूगल विद एवरजेंट, सोनी रिसर्च इंडिया, पर्पलटॉक, डैशवर्स, पॉकेट एफएम, कुकू एफएम और लुमिकाई के नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा, जो ज्ञान के आदान-प्रदान, नीतिगत संवाद और जिम्मेदार एआई रचनात्मक सेवाओं में भारत के नेतृत्व को बढ़ावा देंगे। एडोब, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान एमआईबी पवेलियन, वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर में एआई-संचालित रचनात्मक पहलों की एक श्रृंखला प्रस्तुत करेगा। इस सहयोग के तहत, एडोब भारतीय लोककथाओं से प्रेरित पांच मेड-इन-इंडिया एआई लघु फिल्मों का एक विशेष प्रदर्शन ‘कथावतार’ प्रस्तुत करेगा। ‘लैंग्वेज ऑफ बर्ड्स’, ‘मिगोई’, ‘उत्तरायण’, ‘द बार्बर्स सीक्रेट’ और ‘याप्पसौरस’ नामक ये फिल्में वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर के एआई थिएटर में पूरे शिखर सम्मेलन के दौरान दिखाई जाएंगी। यह प्रदर्शन भारतीय फिल्म निर्माताओं की नई पीढ़ी को उजागर करेगा जो कहानी कहने और सिनेमाई शिल्प में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ प्रयोग कर रहे हैं। एडोब “फिल्म का भविष्य: एआई, रचनात्मकता और शिल्प” शीर्षक से एक विषयगत सत्र की मेजबानी भी करेगा, जो उभरती हुई एआई फिल्म निर्माण पद्धतियों और विकसित हो रहे रचनात्मक कार्यप्रवाहों पर केंद्रित होगा। इसके अतिरिक्त, एडोब द्वारा संचालित कंटेंट क्रिएशन हब, आधुनिक कंटेंट क्रिएटर्स के लिए डिज़ाइन किए गए एआई-आधारित वीडियो निर्माण कार्यकलाप का प्रदर्शन करेगा, जो तेज़ उत्पादन, बेहतर रचनात्मकता और परिमाण योग्‍य कंटेंट डेवलपमेंट को सक्षम बनाने वाले टूल के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। इन पहलों के माध्यम से, एडोब और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का उद्देश्य एआई-सक्षम रचनात्मकता में भारत के बढ़ते नेतृत्व को प्रदर्शित करना और मीडिया एवं मनोरंजन इकोसिस्‍टम में नवाचार को मजबूत करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए पीटर मैग्यार को बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और...

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ: राजनाथ सिंह बोले—खेलो इंडिया से बढ़ी पारंपरिक खेलों की पहचान

लखनऊ। लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही...

धौलाना में भीषण सड़क हादसा: बरात लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

लखनऊ /हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार,...

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को...

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर

डेस्क। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.