TN

TotaRam News

What's Hot

प्रदेश में पहली बार हुआ मीन महोत्सव का आयोजन

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रेरणा से आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो 2026 का मंत्री मत्स्य डा. संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो 2026 में लगभग 5000 मत्स्य किसानों, हितग्राही, उद्यमी, निवेशक एवं वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मीन महोत्सव के दौरान मत्स्य विभाग को 1250 करोड़ के निवेश प्रस्ताव और 1400 रोजगार सृजन के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए, इस कार्यक्रम में कुल 5 संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया जिसमें 30 वक्ताओं द्वारा मत्स्य विकास के विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतिकरण किया गया। मीन महोत्सव के सफल आयोजन के दृष्टिगत एवं मत्स्य संभावनाओं को देखते हुए आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में मीन महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश सफल 18 मत्स्य किसानों की सफलता की कहानी का विमोचन किया गया। मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो 2026 में विभिन्न प्रदेशों जैसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली से मत्स्य किसानों, उद्यमी, वैज्ञानिकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

तकनीकी सत्र में मत्स्य पालकों को मछली पालने के वैज्ञानिक तरीके, आधुनिक तकनीक, मत्स्य प्रसंस्करण, मार्केटिंग आदि की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दूसरे दिन 50 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा औद्योगिक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाये गये। बैनर, पोस्टर, स्टैण्डी, हैण्ड बिल्स, साहित्य, ब्रोशर, पैम्प्लेटस, एल.सी.डी. प्रोजेक्टर, पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन वेबकास्टिंग/यूट्यूब चैनल द्वारा उ.प्र. के समस्त 75 जनपदों में मत्स्य पालकों एवं मत्स्य उद्यमियों हेतु कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। विभिन्न प्रकार के मत्स्य व्यंजनों का फिश फूड कोर्ट एवं प्रोटीन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के., निदेशक मत्स्य एन.एस.रहमानी, डा. दीपा सुमन सीनियर इग्जीक्यूटिव एन.एफ.डी.बी हैदराबाद, संयुक्त निदेशक मत्स्य अनिल कुमार, अध्यक्ष एक्वाएक्स वीनू दन्तूलूरी, डा. समीर पात्रा प्रबन्ध निदेशक एक्वाएक्स, उप निदेशक एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी, देश एवं प्रदेश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, उद्यमी तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 1000 मत्स्य पालक सम्मिलित हुए।
तकनीकी सत्र में अभिजीत नहाते, सी.ई.ओ. कोरल लाइफ केयर नवी मुम्बई द्वारा मछली एवं झींगे के स्वास्थ्य प्रबन्धन हेतु आवश्यक दवाइयों एवं प्रोडक्ट की जानकारी दी गयी। वीर गौरव, एक्वा युनिवर्स गोरखपुर द्वारा भारतीय मेजर कार्प, पंगेशियस, आर्नामेन्टल फिश ब्रीडिंग, फिस हेल्थ डाइग्नोसिस एवं वाटर क्वालिटी तथा डा. संजय गुप्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक आई.सी.ए.आर-सीबा पश्चिम बंगाल द्वारा मत्स्य पालन में संतुलित आहार के घटक एवं महत्व की जानकारी दी गयी। अमित टण्डन, वाइस प्रेसीडेन्ट ग्रोवेल फीड द्वारा पंगेशियस के साथ-साथ भारतीय मेजर कार्प मछली को फार्मुलेटेड़ फीड़ खिलाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रखर सूर्यबंशी, पिसिना फार्म लखनऊ द्वारा भारतीय मेजर कार्प मछली पालन के बारे में जानकारी दी गयी। डा. के.एन. मोहन्ता, सी.आई.एफ.ई. मुम्बई द्वारा मत्स्य पालन में सस्टनेबल फिशरीरज की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। पियूषिखा यादव, प्रगतिशील मत्स्य पालक फिरोजाबाद जेनेटिकली इम्प्रूव्ड जैयन्ती रोहू, कतला एवं कामन कार्प मत्स्य बीज तैयार कर आपूर्ति करने तथा वैज्ञानिक तरीके से बायोफ्लाक एवं तालाब में पंगेशियस, रूपचन्दा तथा भारतीय मेजर कार्प मछली पालन के बारे में बताया गया।
आकाश सिंह, फिश ह्वाइट प्राइवेट लि. वाराणसी द्वारा मत्स्य प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं ई-कामर्स के माध्यम से विपणन के महत्व की जानकारी दी गयी। डा.अतुल जैन, सजावटी मत्स्य पालन प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान उदयपुर राजस्थान द्वारा रंगीन मछली पालन व्यवसाय, कम लागत, अधिक लाभ एवं स्वरोजगार के बारे में, श्री अशोक मनवानी, इण्डियन पर्ल कल्चर इनोवेटिव फार्मर द्वारा मोती पालन के बारे में एवं डा. मुदित सक्सेना, फिश दवाई प्रा.लि. द्वारा मछली पालन में दवाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी।
डा. डी.के.सिंह, आई.बी.ग्रुप द्वारा फिश डावर्सिफिकेशन पर जोर देते हुए बताया गया कि विभिन्न प्रकार की मत्स्य प्रजातियों एवं झींगा पालन कर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। नवनीत कुमार, पी.वी.आर एक्वा द्वारा मत्स्य पालन एवं एक्वा टूरिज्म के बारे में जानकारी दी गयी। गजेन्द्र सिंह ढिल्लो, प्रगतिशील मत्स्य पालक अमरोहा द्वारा पंगेशियस एवं भारतीय मेजर कार्प मत्स्य पालन की जानकारी देते हुए बताया गया कि मत्स्य पालन में कभी भी हानि की सम्भावना नहीं होती है। इस व्यवसाय में हमेशा किसान को लाभ होता है। देवतनु वर्मन द्वारा फिश प्रासेसिंग एवं मार्केटिंग की तथा अक्षय कुमार सिंह यू.पी.एग्रीज द्वारा फिश प्रासेसिंग, मार्केटिंग एवं एक्सपोर्ट की जानकारी दी गयी। अनूप शर्मा असम, महाबाहु फिश प्रा.लि. द्वारा जेनेटिकली इम्प्रूव्ड कतला, अमूर कामन कार्प, जयन्ती रोहू सीड से मत्स्य उत्पादन के महत्व के बारे में तथा अमितेन्द्र सिंह नन्हे, पूर्वांचल मत्स्य किसान उत्पादक संगठन लि. गाजीपुर द्वारा एफ.एफ.पी.ओ के माध्यम से मत्स्य पालन, मूल्य संवर्धन एवं मार्केटिंग की जानकारी दी गयी।
सुजीत चौधरी, एक्वाएक्स रायबरेली द्वारा मत्स्य पालन, मूल्य संवर्धन, क्वालिटी कन्ट्रोल एवं मार्केटिंग के बारे में बताया तथा तालाबों के पी.एच आदि पैरामीटर की लगातार मानीटरिंग करने से मत्स्य उत्पादन में अधिक वृद्धि की जा सकेगी।चन्दन सिंह प्रगतिशील मत्स्य पालक गाजीपुर द्वारा भारतीय मेजर कार्प पालन को अपनी उपलब्धियों एवं तकनीकी की तथा डा. आनन्द त्रिपाठी सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक कृषि द्वारा खेत तालाब योजना, पर्ल कल्चर की तकनीकी जानकारी एवं किसानों की आय बढ़ाने में मोती पालन के महत्व तथा मार्केटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
अकाश रैकवार, गुलाब फिश सीड हैचरी झाँसी द्वारा मत्स्य बीज उत्पादन हेतु ब्रीडिंग एवं रियरिंग की तकनीकी जानकारी तथा मत्स्य उत्पादन में पूरक आहार, दिव्य चौधरी द्वारा मत्स्य बीज, चारा एवं दवाई की आपूर्ति एवं मत्स्य पालन तथा डा. समीर पात्रा प्रबन्ध निदेशक एक्वा एक्स द्वारा मत्स्य पालन में वैलू एडीशन, प्रासेसिंग एवं मार्केटिंग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अनिल कुमार संयुक्त निदेशक मत्स्य, धनलक्ष्मी के. महानिदेशक मत्स्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी मत्स्य पालकों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, एक्वाएक्स के पदाधिकारियों, मत्स्य विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ को मिला म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट

लखनऊ। लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट बनकर तैयार हो गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गोमती नगर के विवेक खण्ड में आयोजित ‘गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव’ में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित म्यूजियम समेत 5827.9 लाख रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।चौक के हुसैनाबाद में 4,973 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस म्यूजियम...

क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों के बीच हर गाँव तक आधुनिक कृषि मशीनरी पहुँचाएँगे – शिवराज सिंह चौहान

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्में, सही फसल अनुशंसा और आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ सुविधा एक साथ उपलब्ध कराई जाए, ताकि...

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का ‘महाकुम्भ’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में...

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

डेस्क। दशहरा मैदान, रायसेन (मध्य प्रदेश) में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, जहाँ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों किसान,...

अप्रैल–मई में युद्धस्तर पर काम कर जनता को त्वरित लाभ देने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित संगम सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछली वित्तीय वर्ष में जो योजनाएं किसी कारणवश अधूरी रह गई हैं, उन्हें चालू...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.